ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Pant breaks Sehwag Records: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

Rishabh Pant Create History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में पंत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना 48वां टेस्ट खेल रहे पंत को वीरेंद्र सहवाग के 90 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक छक्के की ज़रूरत थी और उन्होंने ईडन गार्डन्स में दूसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान पंत ने पहली पारी में 24 गेंदों का सामना किया और दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए। शनिवार को दो छक्के लगाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या अब 92 हो गई है, जो सहवाग के छक्कों के रिकॉर्ड से 2 ज्यादा है। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

भारत के लिए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी मैच रन छक्के
ऋषभ पंत 48* 3454 92
वीरेंद्र सहवाग 103 8503 90
रोहित शर्मा 67 4301 88
रवींद्र जडेजा 88* 4000* 80*
महेंद्र सिंह धोनी 90 4876 78

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स, जो 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली 2025–26 एशेज सीरीज में इंग्लैंड की अगुवाई करेंगे, अब तक खेले गए 115 टेस्ट मैचों में 136 छक्के जड़ चुके हैं।

स्टोक्स के बाद इस सूची में न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम आते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक आक्रामक टेस्ट बल्लेबाज़ी की पहचान बनाई।

8 छक्का लगाते ही हासिल करेंगे एक और उपलब्धि

उधर भारत की ओर से इस रिकॉर्ड को चुनौती देने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अपनी अगली उपलब्धि के बेहद करीब हैं। यदि पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में कम से कम आठ छक्के और लगा देते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें