ऋषभ पंत (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत बने दुनिया दिग्गज विकेटकीपर, इस लिस्ट में हुए शामिल

लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद पंत दुनिया के ऐसे दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाया हो।

संजय सिंह बिष्ट

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है। वहीं, टीम इंडिया को भी इंग्लिश टीम के खिलाफ मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

इसके बाद पंत दुनिया और एशिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बन चुके हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में शतक जड़ा हो। यदि भारत के लिहाज से बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी को दिग्गज विकेटकीपर माना जाता है, लेकिन वो भी एक टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में शतक नहीं लगा पाए हैं।

उपकप्तान ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 178 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो ये दूसरी बार है, जब किसी डिजिग्नेटेड विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शतक लगाया हो।

टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत

वहीं, एशिया में अब तक कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज पंत की तरह का कारनामा नहीं कर पाया है। इससे पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बार ऐसा कारनामा किया है। एंडी फ्लावर ने साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 199 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।

पंत का यह 8वां शतक है। वो विकेटकीपर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत से आगे केवल एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट है। एडम गिलक्रिस्ट के नाम 17 और एंडी फ्लावर के नाम 12 शतक है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला