धोनी और पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गिलक्रिस्ट और धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, इन विकेटकीपरों ने संभाली है टीम की कमान; देखें पूरी लिस्ट

Full List Of Wicketkeepers to Lead Team: भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। यहां देखें विकेटकीपरों की पूरी लिस्ट, जिन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व किया है।

उज्जवल सिन्हा

Full List Of Wicketkeepers To Captain In Tests: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। 22 नवंबर से शुरू हुए इस टेस्ट में पंत को पहली बार अपने करियर में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने का मौका मिला है।

पंत को यह जिम्मेदारी इसलिए मिली क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट (Neck Injury) की वजह से इस मैच में खेल नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह चोट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन लगी थी। इसी कारण गिल को सीरीज के दूसरे मैच से बाहर होना पड़ा।

ऋषभ पंत टेस्ट कप्तान बनने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ एमएस धोनी ने हासिल की थी। दुनिया के स्तर पर देखें तो पंत पांच दिवसीय क्रिकेट में अपनी टीम की कप्तानी करने वाले 35वें नामित विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाला विकेटकीपर-बल्लेबाज

क्रमांक खिलाड़ी देश कार्यकाल मैच
1 बिली मर्डॉक ऑस्ट्रेलिया 1882-1882 1
2 जैक ब्लैकहम ऑस्ट्रेलिया 1885-1894 8
3 बार्बरटन हैलिवेल दक्षिण अफ्रीका 1896-1902 3
4 मरे बिसेट दक्षिण अफ्रीका 1899-1899 1
5 परसी शेरवेल दक्षिण अफ्रीका 1906-1911 13
6 रोनी स्टैनिफोर्थ इंग्लैंड 1927-1928 4
7 कार्ल नूनेस वेस्टइंडीज 1928-1928 3
8 जॉक कैमरून दक्षिण अफ्रीका 1931-1932 9
9 गैरी अलेक्ज़ेंडर वेस्टइंडीज 1958-1960 18
10 इम्तियाज अहमद पाकिस्तान 1959-1962 4
11 बैरी जार्मन ऑस्ट्रेलिया 1968-1968 1
12 वसीम बारी पाकिस्तान 1977-1978 6
13 डेरेक मरे वेस्टइंडीज 1979-1979 1
14 इयान स्मिथ न्यूज़ीलैंड 1991-1991 1
15 एलेक स्टीवर्ट इंग्लैंड 1993-2001 12
16 एंडी फ्लावर ज़िम्बाब्वे 1993-2000 16
17 ली जर्मन न्यूज़ीलैंड 1995-1997 12
18 रशीद लतीफ पाकिस्तान 1998-2003 6
19 मोइन खान पाकिस्तान 1998-2001 13
20 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 2000-2004 6
21 खालिद मशूद बांग्लादेश 2001-2004 12
22 मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका 2002-2002 4
23 रिडले जैकब्स वेस्टइंडीज 2002-2002 2
24 तातेंडा ताइबू ज़िम्बाब्वे 2004-2005 10
25 एम. एस. धोनी भारत 2008-2014 60
26 मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश 2011-2017 28
27 ब्रेंडन टेलर ज़िम्बाब्वे 2013-2013 1
28 ब्रेंडन मैकुलम न्यूज़ीलैंड 2013-2013 1
29 दिनेश रामदीन वेस्टइंडीज 2014-2015 13
30 सरफ़राज़ अहमद पाकिस्तान 2017-2019 13
31 टिम पेन ऑस्ट्रेलिया 2018-2021 23
32 मोहम्मद रिज़वान पाकिस्तान 2020-2021 2
33 क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका 2020-2021 4
34 लिटन दास बांग्लादेश 2023-2023 1
35 ऋषभ पंत भारत 2025– 1

धोनी ने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर कप्तानी करने की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के बिली मर्डॉक ने की थी। उन्होंने 1882 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेले गए एक टेस्ट में यह भूमिका निभाई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट से जीता था। इस श्रेणी में सबसे अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 2008 से 2014 तक भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और हर मैच में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे