रिंकू सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

UP के इस विभाग में सरकारी नौकरी करेंगे रिंकू सिंह, योगी सरकार का बड़ा तोहफा

टीम इंडिया व केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को यूपी की योगी सरकार ने सूबे में सरकारी नौकरी दी है। रिंकू सिंह आईपीएल से अलावा टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 33 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह आज किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। आईपीएल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में भी अपनी जगह बनाई। टी20 के छोटे से करियर में उन्होंने प्रसिद्धी प्राप्त की। क्रिकेट के द्वारा पहचान मिलने से पहले उनका जीवन काफी सघर्षपूर्ण रहा है। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टबर 1997 को अलीगण में हुआ था।

रिंकू ने अपनी मेहनत के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको बड़ा तोहफा दिया है। रिंकू सिंह को प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस खबर से उनके परिवार में खुशी की लहर है।

साल 2023 में किया इंटरनेशनल डेब्यू

आईपीएल में धाकड़ बल्लेबाजी करने के बाद रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में डेब्यू किया। अब तक वो टीम इंडिया के लिए कुल 2 वनडे और 33 टी20 के मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होने वनडे फॉर्मेट के 2 मुकाबलों में 55 रन बनाए हैं। वहीं, 33 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 546 रन निकले हैं। गौरतलब है कि रिंकू आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2025 के आईपीएल में रिंकू सिंह को केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

यूपी गवरमेंट ने दी सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। उन्हें बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के पद पर नियुक्त मिली है। बता दें कि ये नियुक्ति सीधे भर्ती के नियमों के आधार पर दी गई है। ये रिंकू सिंह के लिए बड़े सम्मान की बात है।

रिकूं सिंह टी20 इटरनेशनल में टीम इंडिया के कई मैच जीताऊ पारियां खेल चुके हैं। अब वो क्रिकेट के साथ-साथ यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं भी देंगे। रिंकू सिंह क्रिकेट जगत के अकेले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें किसी सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। इससे पहले भी कई एक्स और एक्टिव क्रिकेटर्स को राज्य सरकारें जॉब दे चुकी हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं