रिंकू सिंह अपने पिता के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'उम्र ज्यादा नहीं थी...', रिंकू सिंह के पिता की निधन पर BCCI और UPCA ने जताया शोक

Rinku Singh के पिता का नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। बीसीसीआई और यूपीसीए ने गहरी संवेदना व्यक्त की और टीम इंडिया के आगामी सुपर-8 मैच के लिए रिंकू को आराम दिया।

उज्जवल सिन्हा

BCCI and UPCA Condoles: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का शुक्रवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था। सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी।

UPCA के सचिव ने क्या कहा?

वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि रिंकू सिंह के पिता का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है। शांति पाठ या तेरहवीं जिस दिन होगी उस दिन हम सभी जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन खेल के क्षेत्र से संबंधित लोगों की मानसिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि रिंकू बहुत जल्द इस दुख से उबर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू के घर में अभी खुशियों का समय चल रहा था। लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। रिंकू की शादी तय हुई थी।

सुबह 4:36 में हुआ रिंकू के पिता का निधन

रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा