साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Final: रिकी पोंटिग ने किया दावा- इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का सबसे बड़ा ऑलराउंडर प्लेयर

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इसी बीच रिकी पोंटिग ने एक खिलाड़ी को भविष्य में दुनिया का सबसे बेहतर ऑलराउंडर खिलाडी बताया है।

संजय सिंह बिष्ट

इस वक्त पूरे विश्व क्रिकेट की नजर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महामुकाबले पर हैं। मुकाबला लंदन ने एतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 11 जून से खेला जा रहा है, जो कि 15 जून तक चलेगा। अब तक दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस दौरान दोनों टीमें दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 218 रन की बढ़त बनाई है।

ऐसे में तीसरे दिन में साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया को दो झटके देकर उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन की जमकर तारीफ की है। पोंटिंग ने यानसन की गेंदबाजी की और बल्लेबाजी दोनों की तारीफ की है।

मार्कों यानसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों को खूब परेशान किया। उन्होंने कंगारू टीम को 212 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान यानसन के खाते में कुल 3 विकेट आए। आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी में आईपीएल में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने मार्को यानसन को भविष्य का बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी बताया है।

मार्को यानसन पर हालात का असर नहीं होता- रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी को दिए गए बयान में कहा कि "उन (मार्को यानसन) पर किसी भी हालत का ज्यादा असर नहीं होता है। चाहे उनका दिन अच्छा हो या फिर बुरा, यानसन हमेशा एक जैसे रहते हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान यानसन को उंगली में चोट लगी थी, इसके बावजूद वो जल्दी गेंदबाजी के लिए वापस लौट आए और मार्नश लाबुशेन का अहम विकेट भी हासिल किया। इससे साफ पता चलता है कि चोट के बावजूद यानसन ने हार नहीं मानी और अपना पूरा ध्यान इस मुकाबले पर लगाकर रखा।" WTC Final: काली पट्टी बांध उतरे खिलाड़ी, Ahmedabad Plane Crash में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

यानसन भविष्य में बेस्ट ऑलराउंडर बनेंगे- रिकी पोंटिंग

इसके आगे पोंटिंग ने कहा कि "यानसन मानसिक तौर पर काफी मजबूत खिलाड़ी है और मैदान पर उतरने की साथ वह अपना 100 फीसदी देने का लगातार प्रयास करते हैं। वह अभी काफी युवा खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में मार्को टेस्ट फॉर्मेट में बेस्ट ऑलराउंडर में से एक होंगे।"

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर