IPL 2026 Match: RCB vs SRH Live Updates 
क्रिकेट

IPL 2026 RCB vs SRH Highlight Score: आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, कोहली और पाडिक्कल ने ठोका अर्धशतक

SRH vs RCB Highlight Score Updates: आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026 RCB vs SRH Highlight Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा दिखाया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 29 रन तक तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए 80 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली। वहीं कोहली ने अंत तक टिककर 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद को मिली चौथी सफलता

SRH के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 2 गेंद में 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही आरसीबी को उसका चौथा झटका भी लग चुका है। अब आरसीबी को जीत के लिए 44 गेंद में 39 रन की जरूरत है।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी का स्कोर 120 पार

आरसीबी की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस वक्त क्रीज पर विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार मैदान मौजूद हैं। कोहली 27 गेंद में 45 और पाटीदार 8 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले देवदत्त पाडिक्कल 26 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

फिल साल्ट के रूप में आरसीबी को उसका पहला झटका लग चुका है। उनको तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया। साल्ट ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर देवदत्त पाडिक्कल आए हैं। आरसीबी का स्कोर 1.2 ओवर के बाद 15/1 है।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को जीत के लिए 202 रन की जरूरत

SRH ने आरसीबी के सामने 201 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे। लास्ट गेंद पर जयदेव उनादकट ने 2 रन लिए। जिसके कारण एसआरएच 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।

RCB vs SRH Live Score: अनिकेत वर्मा आउट

18 गेंद में 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बनाया। 19.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्करो 194 रन पहुंच गया है।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी की मिली 7वीं सफलता

आरसीबी के हर्ष दुबे के रूप में 7वा विकेट मिल चुका है। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 167/7 है।

RCB vs SRH Live Score: ईशान किशन 80 रन पर आउट

ईशान किशन 80 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अभिनंदन सिंह का शिकार बन गए हैं। दूसरी तरफ अनिकेत वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर के बाद 155/6 है।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को मिला चौथा विकेट

हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद चौथा विकेट गिरा है।  उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 22 गेंदों में 31 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान ईशान किशन 35 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। SRH का स्कोर 13.5 ओवर के बाद 134/4 है।

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद 9 ओवर के बाद 79/3

सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान ईशान किशन 38 रन और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। जिसमें अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया।

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को मिली तीसरी सफलता

हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी जारी है। टीम ने 5 ओवर के अंदर तीन बल्लेबाज खो दिए हैं। अभिषेक और ट्रेविस के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी आउट हो चुके हैं। उन्हें जैकब डफी ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही डफी को उनका तीसरा विकेट भी मिल गया है।

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। हेड ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। उन्हें जैकब डफी ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया। एसआरएच का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 27/2 है।

RCB vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा आउट, एसआरएच को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा के रूप में सनराजर्स हैदराबाद को पहला झटका लग चुका है। उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2.1 ओवर के बाद 18/1 है।

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी हुई शुरू

मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आए हैं। वहीं, आरसीबी के लिए जैकब डफी पहला ओवर लेकर आए हैं।

RCB vs SRH Live Score: मैच से पहले हुआ राष्ट्रगान

इस मुकाबले से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया गया है। इस दौरान दोनों टीमें मैदान पर आई और राष्ट्रगीत गायन में शामिल रही।

RCB vs SRH Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयांश शर्मा।

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, साहिल अरोरा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

RCB vs SRH Live Score: रजत पाटीदार ने जीता टॉस

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब आरसीबी की टीम हैदराबाद के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। वहीं, एसआरएच उसे की कोशिश उसे कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।

RCB vs SRH Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले के लिए थोड़ी देर बाद यानी 7 बजे टॉस होगा, जबकि साढे 7 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।

RCB vs SRH Live Score: पहला मैच नहीं खेलेंगे जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेंगे। हेजलवुड हाल ही में बेंगलुरु टीम से जुड़े हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया कि अभी टीम से जुड़ने के कारण वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

RCB vs SRH Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन 26 मैचों में हैदराबाद ने 13 जबकि बेंगलुरु ने 11 जीत दर्ज की है, वहीं 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

RCB vs SRH Live Score: जीत के जश्न में 11 लोगों की हुई थी मौत

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पिछले साल जून में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला होगा।

RCB vs SRH Live Score: इस सीजन नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

बेंगलुरु में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। पिछले साल आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस बार समारोह रद्द करने का फैसला लिया है।

RCB vs SRH Live Score: आईपीएल 2025 की चैंपियन है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने 6 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।

RCB vs SRH Live Score: मुकाबले का समय और स्थान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा और अमित कुमार।

RCB vs SRH Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल