चिन्नास्वामी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 में चिन्नास्वामी नहीं होगा RCB का होम ग्राउंड, फिर भी फ्रेंचाइजी खर्च करने जा रही करोड़ों

RCB proposes 350 AI cameras: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच करवाने के लिए लगभग 300 से 350 एआई कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिसका खर्च फ्रेंचाइजी उठाएगी।

उज्जवल सिन्हा

RCB proposes 350 AI cameras around Chinnaswamy stadium: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले फिर से कराने के लिए सुरक्षा सुधार का बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने 300 से 350 एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक से युक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को भेजा है। आरसीबी ने इस पहल की पूरी लागत 4.50 करोड़ रुपये उठाने की भी पेशकश की है।

आईपीएल 2025 में खिताब जीतने के बाद विजय परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी तरह के क्रिकेट पर बैन लग गया है। अब आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी ने इस मैदान पर वापस खेलने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश में है।

300 से 350 एआई कैमरे लगाने का दिया प्रस्ताव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले फिर से कराने के लिए सुरक्षा सुधार का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को भेजा है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि स्टेडियम में 300 से 350 एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कैमरे लगाए जा सकते हैं और इस पहल का अनुमानित खर्च 4.50 करोड़ रुपये आरसीबी उठाएगी।

आरसीबी के अनुसार, यह नई तकनीक भीड़ प्रबंधन, कतार व्यवस्था, प्रवेश और निकास की रियल-टाइम निगरानी और अनधिकृत प्रवेश रोकने में मदद करेगी। इससे न केवल दर्शकों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि भविष्य में किसी भी दुर्घटना या अनहोनी की संभावना को कम किया जा सकेगा।

जल्द सौंपगी रिपोर्ट

यह कदम पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी समारोह के बाद उठाया गया है, जब स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के कारण सभी क्रिकेट गतिविधियां रोक दी गई थीं। राज्य सरकार का गठित कार्यबल अब स्टेडियम परिसर में चल रहे सुरक्षा सुधारों की निगरानी कर अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपने वाला है।

वर्ल्ड कप और IPL के लिए चिन्नास्वामी को नहीं मिली अनुमति

आरसीबी ने यह भी कहा है कि यदि स्टेडियम को आईपीएल 2026 मैचों के लिए जरूरी सरकारी अनुमति नहीं मिलती है, तो वे अपने घरेलू मुकाबले रायपुर और पुणे में कराने पर विचार कर रहे हैं। आईपीएल का आगामी सत्र संभावित रूप से 26 मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा, चिन्नास्वामी स्टेडियम को टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभी तक एनओसी न मिलने के कारण कोई भी मैच आयोजित नहीं किया जा सका है। यह स्टेडियम सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों की निगरानी में सुधार कार्य कर रहा है।

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी