IPL विजेता RCB की 3 महीने बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

IPL विजेता RCB की 3 महीने बाद सोशल मीडिया में वापसी, ‘12th मैन आर्मी’ ने नाम किया इमोशनल पोस्ट

एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जून 2025 में आरसीबी के खिताबी जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस दौरान 11 लोग की मौत हो गई। अब इसके 3 महीने बाद RCB ने फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

संजय सिंह बिष्ट

RCB breaks silence after 84 days: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद वो अपने फैंस को जश्न के रूप में एक यादगार लम्हा देना चाह रही थी, लेकिन RCB मैनेजमेंट का ये विचार मातम के रूप में बदल गया। 4 जून 2025 को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर RCB की पहली आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मनाने के दौरान भयंकर भगदड़ मच गई। जिसके कारण 11 लोगों में अपनी जान गंवा दी थी।

एक तरफ भगदड़ चल रही थी तो दूसरी तरफ आरसीबी की टीम स्टेडियम के अंदर जश्न मनाने में मशरूफ थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया में उसकी जमकर आलोचना हुई। इस दौरान टीम मैनेजमेंट समेत पूरी फ्रेंचाइजी सवालों के घेरे में आ गई। जिसके बाद आरीसीब ने मृतकों के परिवार को वाले के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और इलाज के लिए 'आरसीबी केयर्स' नाम के फंड बनाने का ऐलान किया। अब करीब 84 दिन यानी तीन महीने के आसपास उसने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

आरसीबी ने अपने फैंस के लिए क्या कहा?

आरसीबी ने गुरुवार 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर तीन महीने के बाद वापसी की। इस दौरान उसने अपने फैंस यानी '12th मैन आर्मी' के नाम एक भावुक संदेश लिखा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया कि "प्रिय 12th मैन आर्मी, आपके लिए ये हमारा दिल से लिखा पत्र है। तीन महीने के करीब हो गए हैं, जब हमने यहां आखिरी बार कुछ साझा किया था। ये चुप्पी हमारी गैरहाजिरी नहीं, बल्कि शोक की अभिव्यक्ति थी। यह कभी उर्जा, यादों और उन क्षणों में भरी रहती थी, जिन्हें आप सबसे ज्यादा पसंद करते थे।" इसके आगे अरसीबी ने कहा- "4 जून ने सब कुछ बदल कर रख दिया। उस दिन ने हमारे दिल तोड़े और उसके बाद की खामोशी हमारे शोक का तरीका बन गई थी। उस खामोशी में हम दुख मना रहे थे। सुन रहे थे, सीख रहे थे...और धीरे-धीरे हमने सिर्फ प्रतिक्रिया से कहीं आगे बढ़कर कुछ नया बनाने की शुरुआत की...कुछ ऐसा, जिस पर हमें पूरा विश्वास है।"

भगदड़ के बाद हुई RCB Cares की शुरुआत

आरसीबी के द्वारा साझा किए पोस्ट के अंत में लिखा था कि "यहा से RCB Cares की शुरुआत हुई। यह हमारे फैंस को सम्मान देने, उन्हें संभालने और उनके साथ खड़े रहने की जरूरत से पैदा हुआ। एक ऐसा मंच, जिसे हमारी कम्युनिटी और फैंस ने मिलकर आकार दिया। आज हम इस जगह पर लौटे हैं, उत्सव के लिए नहीं, बल्कि देखभाल के लिए। साझा करने के लिए। आपके साथ खड़े रहने के लिए। साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए और कर्नाटक का गर्व बने रहने के लिए।"

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी