गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट

IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

GT vs RCB 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस आमने सामने हैं। मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के सामने 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। अब मैच में जीत के लिए गिल एंड कंपनी को 156 रन बनाने होंगे।

कोई भी बल्लेबाज नहीं लगा सका फिफ्टी

इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम के लिए कोई भी प्लेयर 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि विराट कोहली ने GT के खिलाफ टीम को तेज-तर्रार शुरुआत दी। उन्होंने रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़े। तब लग रहा था कि आज भी वो बड़े स्कोर बना सकते हैं, लेकिन रबाडा ने अपने दूसरे व टीम के चौथे ओवर में उन्हें 28 रन पर राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया और पवेलियन भेज दिया। इससे पहले जैकब बैथल सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। मुकाबले में सबसे ज्यादा 40 रन की पारी देवदत्त पाडिक्कल ने खेली। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार 19, रोमारियो शेफर्ड 17, इंग्पैंक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर 12 और भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन बनाए।

गुजरात के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। कोहली और पाडिक्कल के अलावा कोई भी बल्लेबाज GT के गेंदबाजों का आड़े हाथ नहीं ले पाया। अर्शद खान ने 3.2 ओवर में 22 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शुरुआत में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लेकर आरसीबी के बल्लेबाजी पर आक्रमण किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोर बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाजीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेडलवुड।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है