रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: आरआर में शामिल होते ही रवींद्र जडेजा का बड़ा कारनामा, दिग्गज लसिथ मलिंगा का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए कमाल दिखाया और अपनी टीम के लिए अहम प्रदर्शन किया।

संजय सिंह बिष्ट

Ravindra Jadeja breaks Lasith Malinga Record: आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड बनने का सिलसिला तेज हो गया है। रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पहले ही मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नौवां स्थान हासिल कर लिया है।

चेन्नई के खिलाफ दिखाया दम

जडेजा ने यह उपलब्धि गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में अपनी पूर्व टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हासिल की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और शिवम दुबे तथा सरफराज खान को अपना शिकार बनाया। अब जडेजा के नाम आईपीएल में 255 मुकाबलों में 172 विकेट दर्ज हो गए हैं, जो उन्होंने 30.26 की औसत से हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने मलिंगा के 170 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 221
  • भुवनेश्वर कुमार - 198
  • सुनील नरेन - 192
  • पीयूष चावला - 192
  • रविचंद्रन अश्विन - 187
  • जसप्रीत बुमराह - 183
  • ड्वेन ब्रावो - 183
  • अमित मिश्रा - 174
  • रवींद्र जडेजा - 172

राजस्थान से पुराना नाता

गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा 2008 में राजस्थान रॉयल्स की खिताबी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। MS Dhoni की कप्तानी में उन्होंने 2018, 2021 और 2023 में टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2026 से पहले हुए बड़े आदान-प्रदान में जडेजा एक बार फिर राजस्थान टीम में लौटे, जिसमें सैम करन भी शामिल हुए, जबकि संजू सैमसन चेन्नई में चले गए।

मुकाबले का हाल

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पहले गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा, जडेजा और नांद्रे बर्गर की घातक गेंदबाजी के सामने चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई और 57 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। बाद में जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा और सरफराज खान की पारियों की बदौलत टीम 127 रन तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी ने राजस्थान को आसान जीत दिला दी।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा