रवि शास्त्री  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरा तय करेगा भारतीय क्रिकेट का भविष्य, रवि शास्त्री ने चेताया, कह दी ये बड़ी बात

Ravi Shastri On India Tour Of New Zealand: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री ने भारत को न्यूजीलैंड दोरे पर जाने से पहले टीम को चेताया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • न्यूजीलैंड दौरा 2027 वनडे विश्व कप और WTC फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट का भविष्य तय करेगा।

  • रवि शास्त्री के अनुसार भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड की पिचों के लिए सबसे आदर्श एक्स-फैक्टर गेंदबाज हैं।

  • फाइनल के लिए भारत को न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट जीतने होंगे।

Ravi Shastri Interview On Indian Cricket Future: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। टीम इंडिया को बेहद करीब से जानने वाले शास्त्री का मानना है कि यह डेढ़ महीने का दौरा भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा तय करने में सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

रवि शास्त्री ने कहा कि इस सीरीज से न सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम की रूपरेखा साफ होगी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की उम्मीदें भी इसी दौरे पर टिकी हैं।

अनुभव का कोई विकल्प नहीं, भुवी की वकालत

रवि शास्त्री ने एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी का पुरजोर समर्थन किया है। शास्त्री ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता, इसे बाजार से खरीदा या बेचा नहीं जा सकता।

उन्होंने आईपीएल में भुवनेश्वर के हालिया शानदार प्रदर्शन और उनके लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की स्विंग और सीम मददगार पिचों पर भुवी भारतीय आक्रमण के लिए सबसे आदर्श गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

WTC फाइनल की राह बेहद मुश्किल

WTC पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व कोच ने माना कि भारत के लिए फाइनल में पहुंचना एक कठिन चुनौती है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से किन्हीं दो टीमों के फाइनल में पहुंचने की संभावना ज्यादा मजबूत दिख रही है।

भारत को अगर फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में से कम से कम चार टेस्ट मैचों में फतह हासिल करनी होगी। शास्त्री ने कहा कि यह काम असंभव तो नहीं है, लेकिन भारत को अब दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और पिचों का मिजाज

पूर्व कोच ने भारतीय बल्लेबाजों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कड़ी चेतावनी दी है। सर्दियों के ठीक बाद शुरू हो रहे इस दौरे पर पिचें एकदम ताजा होंगी, जिसका फायदा मेजबान टीम के कीवी तेज गेंदबाज उठाना चाहेंगे।

रवि शास्त्री ने कहा कि वहां तेज हवाओं के बीच गेंद काफी स्विंग और सीम करेगी। हालांकि, उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के न्यूजीलैंड जल्दी पहुंचकर अभ्यास मैच खेलने के फैसले को सही ठहराया, जिससे खिलाड़ियों को वहां के मौसम और पिचों को समझने का पूरा मौका मिलेगा।

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित