राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

राशिद खान ने रचा इतिहास, ODIs में अफगानिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Rashid Khan Creates History: राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। वो अफगानिस्तान के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan Creates History: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। राशिद खान वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। राशिद खान ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट लेते ही पूरा किया।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान-बांग्लादेश के पहले वनडे मुकाबले में राशिद खान को 200 विकेट पूरे करने में महज 1 विकेट की जरूरत थी। राशिद खान ने इस मुकाबले में मेहदी हसन मिराज को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। आउट होने से पहले मेहदी हसन मिराज ने 87 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।

राशिद खान का शानदार प्रदर्शन

राशिद खान ने महेदी हसन को आउट कर बांग्लादेश की मजबूत होती चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी को तोड़ दिया। महेदी हसन मिराज और तौहीद हृदोय के बीच चौथे विकेट के लिए 101 रनों की अहम साझेदारी हुई थी, जिसने टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। इस साझेदारी में तौहीद हृदोय ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए 85 गेंदों पर 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मेहदी हसन को आउट करने के बाद राशिद ने जाकिर अली और नुरुल हसन को भी पवेलियन भेज दिया। राशिद ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
राशिद खान 115 202 7/18
मोहम्मद नबी 174 176 5/17
दौलत जदरान 82 115 4/22
मुजीब उर रहमान 75 101 5/50
गुलबदीन नैब 89 74 6/43

राशिद खान ने अपना 200वां विकेट 107वीं पारी में लिया। वो वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान से कम पारियों में केवल तीन गेंदबाजों ने 200 विकेटों का आंकड़ा पार किया है। मिचेल स्टार्क ने 102 पारियों में 200 विकेटों का आंकड़ा पूरा किया। वहीं मोहम्मद शमी ने यह कारनामा 103 पारियों में किया। जबकि पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 104 पारियों में 200 विकेटों का आंकड़ा पूरा किया था।

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम टीम पारियां (Innings)
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 102
मोहम्मद शमी भारत 103
सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान 104
ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 107
राशिद खान अफगानिस्तान 107

राशिद ने 18 अक्टूबर 2015 को बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और तब से अब तक आयरलैंड के खिलाफ 55, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 50 और बांग्लादेश के खिलाफ 27 विकेट लिए हैं।

राशिद खान ने वनडे में किस टीम के खिलाफ कितने विकेट लिए

विपक्षी टीम मैच खेले विकेट्स
ऑस्ट्रेलिया 3 3
बांग्लादेश 17 27
इंग्लैंड 3 4
हांगकांग 1 0
भारत 3 5
आयरलैंड 26 55
नीदरलैंड्स 4 6
न्यूज़ीलैंड 2 1
पाकिस्तान 6 7
स्कॉटलैंड 3 3
दक्षिण अफ्रीका 5 9
श्रीलंका 8 12
यूएई 1 5
वेस्ट इंडीज 9 15
ज़िम्बाब्वे 24 50

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां