रमाकांत आचरेकर और सचिन तेंदुलकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शिवाजी पार्क में स्थापित होगी रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा, सचिन तेंदुलकर ने की सरकार के फैसले की सराहना

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को यहां शिवाजी पार्क में अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा लगाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।

मृणाल पाठक

मुंबई: क्रिकेट के भगवान और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा मुंबई के शिवाजी पार्क में लगाई जाएगी। यह फैसला महाराष्ट्र सरकार ने किया है। तेंदुलकर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसकी सराहना की है।

राज्य के शहरी विकास विभाग ने बुधवार को शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 के पास आचरेकर की छह फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। तेंदुलकर ने शिवाजी पार्क में ही अपने कौशल को निखारा और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हुए।

तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आचरेकर सर ने मेरे और कई अन्य लोगों के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। मैं उनके सभी छात्रों की ओर से बोल रहा हूं।''

उन्होंने लिखा, ‘‘आचरेकर सर की जिंदगी शिवाजी पार्क में क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती थी। वह हमेशा शिवाजी पार्क में रहना चाहते होंगे। मैं आचरेकर सर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं।''

सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा कि प्रतिमा के निर्माण की जिम्मेदारी बृहन्मुंबई नगर निगम की होगी। आचरेकर ने भारत के 12 खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी, उन्हें 1990 में द्रोणाचाय पुरस्कार से नवाजा गया था। तेंदुलकर के अलावा उन्होंने रामनाथ पार्कर, बलविंदर सिंह संधू, लालचंद राजपूत, चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, समीर दीघे, विनोद कांबली, संजय बांगड़, पारस म्हाम्ब्रे, रमेश पोवार और अजीत अगरकर को कोचिंग दी थी।

आचरेकर की ऊंचाई छह फीट होगी और इसे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 के पास स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक मूर्ति का रखरखाव वी कामथ मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा किया जाएगा जिसमें राज्य की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब