सौरव गांगुली बायोपिक पोस्टर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक...

Sourav Ganguly's Special Birthday Gift: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 54वें जन्मदिन पर सबसे खास तोहफा मिला राजकुमार राव स्टारर बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ।

सृष्टि मौर्य

'Dada: The Sourav Ganguly Story' Poster Released: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने 54वें जन्मदिन पर अपनी बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' के फर्स्ट लुक पोस्टर को अब तक का सबसे खास बर्थडे गिफ्ट बताया। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता राजकुमार राव इस फिल्म में गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्रिकेट के खास पल हुए ताजा

पोस्टर रिलीज होने के बाद गांगुली ने कहा कि इसने उनके जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये पोस्टर उन्हें उनके क्रिकेट करियर के सबसे खास पलों की याद दिलाता है। गांगुली ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया है। उन्हें भरोसा है कि राजकुमार उनकी जिंदगी की कहानी को दर्शकों तक बेहतरीन तरीके से पहुंचाएंगे।

फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

सौरव गांगुली ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि जब ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब फैंस इसे बड़े पर्दे पर जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल के उस ऐतिहासिक पल में दिखाया गया है, जब सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर भारत की जीत का जश्न मनाया था। पोस्टर में पीछे लहराता तिरंगा इस पल को और भी खास बनाता है।

भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक

सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई बड़ी जीत हासिल कीं। साल 2001 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर उसकी लगातार 15 टेस्ट जीत का सिलसिला तोड़ा। इसके अलावा 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त खिताब जीता, 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी भी अपने नाम की। लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर मनाया गया उनका जश्न आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप