Indian Premier League 2026 RR vs CSK Highlight Updates: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। वहीं यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर नाबाद रहे और कप्तान रियान पराग ने 14 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
राजस्थान रॉयल्स जीत के अब चंद कदम दूर है। उसे ये मुकाबले जीतने के लिए अब 58 गेंद में 20 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग मौजूद हैं।
52 रन की विस्फोटक पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रूव जुरेल आए हैं। अब राजस्थान को जीत के लिए 81 गेंद में 52 रन की जरूरत है।
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ 17 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल खेल रहे हैं। अब आरआर को जीत के लिए 84 गेंद में 54 रन की जरूरत है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा दिए गए 127 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मैदान पर उतर चुकी है। आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, सीएसके के लिए मैट हेनरी पहले ओवर लेकर आए हैं।
20वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेमी ओवरटन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर रोक दिया। अब जीत के लिए राजस्थान को 128 रन बनाने होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 94 रन के अंदर 9 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। रवि बिश्नोई ने 5 रन के स्कोर पर मैट हेनरी को आउट कर दिया है।
चेन्नई की टीम बुरी स्थिति में आ चुकी है। राजस्थान रॉयल्स कें गेंदबाजों ने 10.3 ओवर में 74 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इश वक्त क्रीज पर जे. ओवर्टन और नूर अहमद खेल रहे हैं।
सरफराज खान के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां झटका लग चुका है। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 7.2 ओवर के बाद CSK का स्कोर 51/5 है।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर दबाव बनाया हुआ है। 5.3 ओवर तक चेन्नई के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। संजू और गायकवाड़ के बाद आयुष म्हात्रे और मैथ्यू शॉर्ट भी आउट हो चुके हैं। म्हात्रे शून्य पर नंद्रे बर्गर और मैथ्य शॉर्ट 2 रन के स्कोर संदीप शर्मा का शिकार बने। 6 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 41/4 है।
संजू सैमसन के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 3 ओवर के अंदर पवेलियन लौट चुके हैं। जोफ्रा आर्चर ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर उन्हें 6 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मैथ्यू शॉर्ट आ चुके हैं। 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 19/2 है।
आरआर के गेंदबाज नंद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। संजू ने सिर्फ 6 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आयुष म्हात्रे आए हैं। 2.1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 14/1 है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाजी के रूप में संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे हैं। वहीं, आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर उतरे। एक ओवर की समाप्ती के बाद चेन्नई ने बिना विकेट खोए 7 रन बनाए।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश कुमार।
गुवाहाटी में आज मौसम खराब है, जिस कारण इस मुकाबले में भी इसका साया बना हुआ है। फिलहला इस वक्त मौसम साफ है और पूरे मैदान से कवर हटाए जा चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकाबले की शुरुआत में थोड़ा देरी हो सकती है।
आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश स्कोर बोर्ड को बड़ा करने पर होगी। वहीं, राजस्थान उसे कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। आरआर के कप्तान पराग ने टॉस जीतकर कहा है कि "हम पहले गेंदबाज़ी कर रहे हैं। काफी बारिश हुई है। पिच पर थोड़ी नमी होगी। कप्तान बनना अच्छा लग रहा है, टीम का साथ ज़बरदस्त रहा है। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा अभियान साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। हमने टीम में कई समझदार क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है।"
वहीं, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि "पहले गेंदबाज़ी करना एक बहुत ही आसान फैसला था। फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे। आपने देखा ही होगा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा था। हम एक खास रणनीति के साथ ऑक्शन में उतरे थे। उम्मीद है कि सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। हमारे विदेशी खिलाड़ी शॉर्ट, ओवरटन, नूर और मैट हेनरी हैं।"
राजस्थान रॉयल्स के लिए आज के मुकाबले में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। यशस्वी जायसवाल ने 14 मैचों में 559 रन बनाकर अपनी निरंतरता साबित की थी, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 7 मैचों में ही 252 रन ठोक दिए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल था। इन दोनों की जोड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर दबाव बनाया था और तेजी से रन बटोरकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। खासतौर पर वैभव ने अपनी विस्फोटक शैली से सभी को प्रभावित किया था, वहीं जायसवाल ने लंबी पारियां खेलकर टीम की रीढ़ का काम किया।
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्यादा है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है और मैच पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। वे महेंद्र सिंह धोनी की जगह आज विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही साफ कर चुके हैं कि संजू उनके साथ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में सभी की नजरें संजू पर रहेंगी। अब देखना होगा कि अपनी पूर्व टीम के खिलाफ वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमान खान, गुरजपनीत सिंह, ज़ाकरी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष और कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर।
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युधवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला और ब्रिजेश शर्मा।