राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB की तरह बिकेगी एक और टीम...रिपोर्ट मे हुआ बड़ा खुलासा, IPL 2026 से पहले होगा सौदा

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले एक नहीं दो टीमें बिक सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम भी बिक सकती है।

उज्जवल सिन्हा

Rajasthan Royals Up For Sale Ahead Of IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दो टीमों के फ्रेंचाइजियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2025 के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ऑनर बदल गया है। अब ऐसी खबरें आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स भी बिक सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी बिक चुकी है। जबकि राजस्थान रॉयल्स बिकने को तैयार है।

यह जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका की एक पोस्ट के बाद चर्चा में आई। गोयनका, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। उन्होंने गुरुवार शाम को एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा सुनने में आया है कि एक नहीं दो आईपीएल टीमें बिकने जा रही है। वो आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स होगी। लगता है कि मालिक मौजूदा ऊंची वैल्यूएशन का फायदा उठाना चाहते हैं। दो टीमें और 4–5 संभावित खरीदार! देखना दिलचस्प होगा कि नया मालिक पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या अमेरिका में से कौन होगा।

राजस्थान रॉयल्स भी तलाश रहे नए मालिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर आधारित राजस्थान रॉयल्स की  की 65% हिस्सेदारी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (इमर्जिंग मीडिया स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड) के पास है। इसके अलावा लाचलैन मर्डोक और रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स जैसे बड़े नाम भी अल्पांश हिस्सेदारी रखते हैं। अब यह फ्रेंचाइज़ी भी नए निवेशकों या नए मालिक की तलाश में है।

RCB की कीमत 2 बिलियन डॉलर?

IPL 2025 जीतने के बाद भी RCB के मालिक Diageo और उसकी भारतीय सहायक कंपनी USL ने 5 नवंबर को औपचारिक रूप से घोषणा की है कि उन्होंने टीम को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहली बार 1 अक्टूबर को सामने आया था, जब आदर पूनावाला ने X पर एक संकेतात्मक पोस्ट की थी। पूनावाला, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO हैं। वो लगभग 20 बिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले परिवार से आते हैं। SEBI के नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी होगी।

होम्बेल फिल्म्स ने आरसीबी को खरीदने में सबसे आगे

होम्बेल फिल्म्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी के नए मालिकों में से एक के तौर पर कन्फर्म किया गया है। यह टीम मौजूदा मालिक डियाजियो इंडिया से टीम का अधिग्रहण करेगी, जो टीम को बेचने की प्रक्रिया में है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, RCB को खरीदने की दौड़ में निखिल कामत (Zerodha), टी.वी. मोहनदास पै (पूर्व Infosys CFO) और आदर पूनावाला की संभावित गठबंधन-टीम (कंसोर्टियम) बोली लगाने की तैयारी में है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी