हैरिस शील्ड ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बदल जाएगा हैरिस शील्ड क्रिकेट ट्रॉफी का नाम? शिवसेना नेता ने मुख्यमंत्री और MCA से कर दी बड़ी मांग

Harris Shield Cricket Trophy Name Change: शिवसेना नेता राहुल कनाल ने हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम बदलकर लोकमान्य तिलक ट्रॉफी रखने की मांग की, ताकि इसे भारतीय सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा जा सके।

उज्जवल सिन्हा

Harris Shield Cricket Trophy: हैरिस शील्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम बदलने की मांग अब तेज होते जा रही है। शिवसेना के युवा नेता राहुल कनाल ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक और 'मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन' को एक पत्र लिखा है।

युवा नेता राहुल कनाल ने पत्र लिखकर अपील की है कि इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का नाम बदल दिया जाए। उन्होंने पत्र लिखकर प्रतिष्ठित 'हैरिस शील्ड क्रिकेट ट्रॉफी' का नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर इसे भारतीय विरासत और गर्व से जोड़ा जा सकता है।

1890 से हुई थी हैरिस शील्ड ट्रॉफी की शुरुआत

हैरिस शील्ड टूर्नामेंट मुंबई का एक अत्यंत प्रसिद्ध स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 1890 के दशक में हुई थी। इसने वर्षों से सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, सरफराज खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जन्म दिया है। इसे देश के सबसे बड़े और प्रतिस्पर्धात्मक स्कूल स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है। राहुल कनाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट का नाम ब्रिटिश राज के अधिकारी लॉर्ड जॉर्ज हैरिस के नाम पर है, जो 1890 से 1895 तक बॉम्बे प्रेसीडेंसी के गवर्नर रहे। ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के अनुसार लॉर्ड हैरिस की नीतियां हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों खिलाफ थी। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर कनाल का कहना है कि ऐसे व्यक्ति के नाम पर किसी भारतीय टूर्नामेंट का नाम होना उपयुक्त नहीं है।

लोकमान्य तिलक ट्रॉफी नाम का दिया सुझाव

राहुल कनाल ने सुझाव दिया कि इस ट्रॉफी का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और सांस्कृतिक प्रतीक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में 'लोकमान्य तिलक ट्रॉफी' रखा जा सकता है। इसके अलावा कोई ऐसा नाम भी चुना जा सकता है जो खेल, संस्कृति या मुंबई और महाराष्ट्र के योगदान को दर्शाए।

राहुल का मानना है कि इस बदलाव से टूर्नामेंट को भारतीय मूल्यों से जोड़ा जा सकेगा, जिससे खिलाड़ियों और समुदाय में गर्व और स्वामित्व की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मदद करेगा और खेल को सांस्कृतिक पहचान के साथ जोड़ेगा। पत्र में उन्होंने सभी नेताओं से इस प्रस्ताव पर विचार करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

मुंबई का सबसे पुराना टूर्नामेंट है हैरिस शील्ड

हैरिस शील्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट मुंबई में लंबे समय से आयोजित हो रहा है और इसे देश के सबसे बड़े स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक माना जाता है। राहुल की यह मांग सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है, जहां कई लोगों ने उनके सुझाव का समर्थन किया है, जबकि कुछ ने इसे लेकर अलग-अलग राय जताई है। (आईएएनएस)

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी