रहमानुल्लाह गुरबाज (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

सचिन-विराट को पछाड़ आगे निकले रहमानुल्लाह गुरबाज, छोटी सी उम्र में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

रहमानुल्लाह गुरबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा है। उन्होंने तेंदुलकर, कोहली और बाबर आजम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वह अब 8 शतक लगाने वाले एशिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 120 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं इस शतक के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रहमानुल्लाह गुरबाज के वनडे करियर का यह आठवां शतक है। शतक के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और बाबर आजम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वनडे फॉर्मेट में रहमानुल्लाह गुरबाज 8 शतक लगाने वाले एशिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो क्विंटन डी कॉक ने कम उम्र में 8 वनडे शतक लगाने का कारनामा किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 22 साल 357 दिन की उम्र में अपना आठवां वनडे शतक लगाया था विराट कोहली ने 23 साल 27 दिन और बाबर आजम ने 23 साल 280 दिन की उम्र में 8 वनडे शतक लगाने का कारनामा किया था। इस लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं। उन्होंने 22 साल 312 दिन की उम्र में अपना आठवां वनडे शतक लगाया था।

तीसरे वनडे की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 244 रन बनाए। इस तरह अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य था। अफगानिस्तान ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा अजमतुल्लाह शाहिदी ने 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 27 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता