क्विंटन डिकॉक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वाईजैग में क्विंटन डिकॉक शो, डीविलियर्स-गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त, तूफानी शतक से मचाया हाहाकार

Quinton de Kock Century: तीसरे वनडे में क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एबी डिविलियर्स और एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा और कुछ मामलों में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गए।

संजय सिंह बिष्ट

Quinton de Kock Record: वाइजैग के मैदान पर क्विंटन डिकॉक ने तीसरे वनडे में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए साउथ अफ्रीका की पारी को मजबूती दी। इस शतक के साथ ही डिकॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए और खुद को वनडे इतिहास में खास मुकाम पर पहुंचा लिया।

तीसरे वनडे में ठोका यादगार शतक

साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, लेकिन रयान रिकेल्टन को अर्शदीप सिंह ने जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा के साथ डिकॉक ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की अहम साझेदारी की। बावुमा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन डिकॉक ने लगातार रन बटोरे। 89 गेंदों में उन्होंने 106 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

डिविलियर्स और गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा

डिकॉक ने भारत के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। डिविलियर्स के छह शतक हैं, जबकि डिकॉक के नाम सात शतक दर्ज हो गए। इस सूची में डिकॉक अब सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। इसके अलावा, एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में डिकॉक ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया।

सचिन तेंदुलकर और संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी

डिकॉक ने विदेशी सरजमीं पर वनडे शतक लगाने में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब सात-सी शतक हैं। इस सूची में रोहित शर्मा और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस प्रदर्शन से डिकॉक ने न केवल अपनी टीम को मजबूत किया, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी नया अध्याय लिखा।

डिकॉक की पारी ने मैच को दिलाया नया रंग

डिकॉक की शतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी में स्कोरबोर्ड पर दबदबा बनाया। उनके अर्धशतक ने पारी को स्थिर किया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वाइजैग में उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रहा, बल्कि टीम के मनोबल को भी ऊँचा किया।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार