प्रो कबड्डी लीग-12 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 का आगाज 29 अगस्त से, 10 खिलाड़ी बने करोड़पति

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीज़न 29 अगस्त से शुरू होगा। नीलामी में 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स खिताब बचाने उतरेंगी। मैचों का शेड्यूल जल्द घोषित होगा।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का आगाज 29 अगस्त 2025 से होने जा रहा है। इस बात की घोषणा लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बुधवार को की। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जल्द ही इस टूर्नामेंट के बाकी डिटेल्स की घोषणा की जाएगी।

इस साल का सीज़न और भी खास बनने जा रहा है क्योंकि 31 मई और 1 जून को मुंबई में हुई नीलामी में कई रिकॉर्ड टूटे। नीलामी में 10 खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। जिससे कबड्डी की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब खिलाड़ियों को कबड्डी से भी अच्छा पैसा और मौका मिल रहा है।

जल्द होगा कार्यक्रम जारी

आयोजकों ने कहा कि हाल ही में हुई इस नीलामी के जरिए सभी 12 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को और मजबूत किया है। इससे आने वाले मैच और भी ज्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होंगे, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। फिलहाल लीग के मैच कहां-कहां खेले जाएंगे, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। आयोजकों ने बताया कि मैचों के स्थान और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

6 शहरों में हो सकते हैं मुकाबले

सूत्रों के अनुसार इस साल लीग मैचों की मेज़बानी के लिए छह शहर दावेदारी में हैं। विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई। ये शहर वफ़ादार प्रशंसक आधार, मजबूत बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय संतुलन का एक अच्छा मिश्रण दर्शाते हैं। जो देशव्यापी जुड़ाव के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

पिछले सीज़न में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीतने वाली हरियाणा स्टीलर्स एक बार फिर अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि बाकी टीमें भी पूरी तैयारी में हैं और इस बार मुकाबले और भी दिलचस्प हो सकते हैं। पिछले सीजन में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन फाइनल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। इस बार पटना की टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

पीकेएल विजेताओं और उपविजेताओं की पूरी सूची

सीज़न विजेता टीम कप्तान परिणाम उपविजेता टीम कप्तान
1 जयपुर पिंक पैंथर्स नवनीत गौतम 35–24 यू मुम्बा अन्नूप कुमार
2 यू मुम्बा अन्नूप कुमार 36–30 बेंगलुरु बुल्स मंजीत छिल्लर
3 पटना पाइरेट्स मनप्रीत सिंह 31–28 यू मुम्बा अन्नूप कुमार
4 पटना पाइरेट्स धर्मराज चेरलाथन 37–29 जयपुर पिंक पैंथर्स जसवीर सिंह
5 पटना पाइरेट्स प्रदीप नरवाल 55–38 गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स फज़ल अत्राचली
6 बेंगलुरु बुल्स रोहित कुमार 38–33 गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स सुनील कुमार
7 बंगाल वॉरियर्स मनींदर सिंह 39–34 दबंग दिल्ली जोगिंदर नरवाल
8 दबंग दिल्ली जोगिंदर नरवाल 37–36 पटना पाइरेट्स प्रशांत कुमार राय
9 जयपुर पिंक पैंथर्स सुनील कुमार 33–29 पुनेरी पलटन फज़ल अत्राचली
10 पुनेरी पलटन असलम इनामदार 28–25 हरियाणा स्टीलर्स जयदीप दहिया
11 हरियाणा स्टीलर्स जयदीप दहिया 32–23 पटना पाइरेट्स अंकित जगलान

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच