-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Minor Dispute Takes Communal Violent Turn At Siliguri Cricket Match
क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद बना दंगा, हुआ लाखों का नुकसान; देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बगराकोट इलाके में एक क्रिकेट मैच के दौरान छोटी झड़प दंगा बन गया। इस दौरान कई गाड़ियां जलाई गई और पुलिस पर भी पथराव किया गया।

सिलीगुड़ी दंगा (फोटो- कोलाज)
कोलकाता: एक छोटे से क्रिकेट मैच में हुआ झगड़ा देखते ही देखते सिलीगुड़ी के बगराकोट इलाके में बड़ा दंगा बन गया। बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस हिंसा में न सिर्फ गाड़ियों को जलाई गई, बल्कि कई दुकानों और मकानों में भी तोड़फोड़ किया गया। एकाएक इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बगराकोट में चल रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान किसी निर्णय को लेकर दो समुदायों के बीच बहस शुरू हुई। शुरुआत में बात छोटी लग रही थी, लेकिन जल्द ही बहस गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया।
दो पक्षों ने की तोड़फोड़
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ हिंसक हो गई। पत्थरों की बारिश में पुलिसकर्मी तक बचने की कोशिश कर रहे थे और चारों ओर आगजनी और भगदड़ मची हुई थी। यहां देखें वीडियो….
सम्बंधित ख़बरें
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
तारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
#WATCH | West Bengal: Local people pelt stones on Police and security personnel deployed in Siliguri's Bagracote area following a clash between two groups here. The security personnel are trying to bring the situation under control. pic.twitter.com/RlmiRZJ6VX — ANI (@ANI) July 9, 2025
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन हालात इतने खराब थे कि पुलिसकर्मी को भी खुद का बचाव करना पड़ा।हिंसक भीड़ ने पुलिस पर भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
घटना के बाद सुरक्षा बल तैनात
घटना के बाद पूरे बगराकोट इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। स्थिति अभी काबू में बताई जा रही है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है। लोगों में डर और ग़ुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘बिहार बंद’ पर सम्राट चौधरी का तंज, बोले-पिकनिक पर आए थे राहुल गांधी वापस चले गए
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलीगुड़ी हमेशा से शांत शहर रहा है। यहां अलग-अलग समुदायों के लोग वर्षों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। इसलिए इस तरह की साम्प्रदायिक हिंसा ने सभी को हैरान कर दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट मैच सिर्फ एक बहाना था, असल में यह झगड़ा पहले से मौजूद तनाव की वजह से हुआ।
Minor dispute takes communal violent turn at siliguri cricket match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














