-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Test Rankings Shubman Gill Achieves Career Best Spot Brook Became No1 Batter
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, टेस्ट रैंकिंग में जो रूट की बादशाहत खत्म
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की। जिसमें शुभमन गिल अपने करियर के बेस्ट पर पहुंच गए हैं। गिल छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं जो रूट को पीछे छोड़कर हैरी ब्रूक नंबर-1 बन गए हैं।

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
दुबई: आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस ताजा रैंकिंग में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। वो अपने टेस्ट करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। गिल टेस्ट करियर में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जो रूट को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल ने इस सीरीज में दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे टेस्ट मैच में गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने।
गिल छठे पायदान पर पहुंचे
गिल बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 15 स्थानों की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में गिल 14वें स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने मौजूदा सीरीज की शुरुआत 23वें स्थान से की थी। अगर गिल पूरी सीरीज में इसी तरह प्रदर्शन करते हैं तो सीरीज खत्म होने तक वो टॉप में भी पहुंच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
वहीं दूसरी ओर, हैरी ब्रूक ने बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 158 रन जड़े, जिसने उन्हें बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंचा दिया। ब्रूक इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एक हफ्ते के लिए नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज रह चुके थे। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी इस मुकाबले से रैंकिंग में फायदा मिला है, जो नाबाद 184 और 88 रन बनाने के बाद 16 स्थान ऊपर चढ़कर पहली बार टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
भारतीय गेंदबाजों को भी हुआ फायदा
एजबेस्टन टेस्ट में 89 और 69 रन की पारियां खेलने वाले रविंद्र जडेजा छह पायदान ऊपर उठकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने भी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। सिराज ने एजबेस्टन में कुल सात विकेट निकाले, जिसके बाद वह छह स्थान चढ़कर 22वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुल 10 विकेट झटके। यह तेज गेंदबाज 39 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 45वें स्थान पर पहुंच गया है।
साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर को हुआ फायदा
बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरने वाले दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर बल्लेबाजी रैंकिंग में 34 स्थान की छलांग लगाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन विकेट भी लिए, जिससे अब वह गेंदबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, आर्चर की हुई 4 साल बाद वापसी
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में, मुल्डर करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां उनसे आगे रविंद्र जडेजा और मेहदी हसन मिराज हैं। बुलावायो में प्रदर्शन के बाद जिन अन्य खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, उनमें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड बेडिंगहाम शामिल हैं। जो चार स्थान ऊपर चढ़कर 43वें स्थान पर हैं, जबकि लुआन-ड्रे प्रीटोरियस आठ स्थान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की सूची में कॉर्बिन बॉश छह स्थान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा
ग्रेनेडा में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के बाद कैमरून ग्रीन चार स्थान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर और ब्यू वेबस्टर दो स्थान ऊपर चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज चार स्थान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर, जबकि ब्रैंडन किंग 60 स्थान ऊपर चढ़कर 83वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ, दोनों छह स्थान ऊपर चढ़कर क्रमश: 29वें और 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। (आईएएनएस के साथ)
Icc test rankings shubman gill achieves career best spot brook became no1 batter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














