आईपीएल २०२६ के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वजन घटाया, रन भी बरसाए, फिर भी IPL 2026 ऑक्शन में पृथ्वी शॉ की 'बेइज्जती'! पहले राउंड में नहीं बिके

Prithvi Shaw IPL 2026 Auction: पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में वापसी के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन मिनी ऑक्शन के पहले फेज में उनका नाम आने के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

संजय सिंह बिष्ट

Prithvi Shaw Remain Unsold: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पृथ्वी शॉ को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले राउंड में उनका नाम पुकारे जाने के बावजूद वह अनसोल्ड रह गए। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरने के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने शुरुआती दौर में उन पर बोली नहीं लगाई। इतनी कम कीमत पर भी खरीदार न मिलने से यह साफ है कि ऑक्शन का पहला चरण पृथ्वी शॉ के लिए निराशाजनक रहा।

पहले राउंड में फिर मिली निराशा

पृथ्वी शॉ का यह दूसरा लगातार मौका था जब वह आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। पिछले सीजन भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन में भी उन पर दांव नहीं लगाया। ऐसे में इस बार शॉ को उम्मीद थी कि हालिया मेहनत का उन्हें फायदा मिलेगा, लेकिन पहले फेज में तस्वीर उलटी नजर आई।

मेहनत के बाद भी नहीं बदली किस्मत

आईपीएल से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ ने खुद को दोबारा साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने सबसे पहले अपने बढ़ते वजन पर काम किया और फिटनेस पर खास ध्यान दिया। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश की। हालांकि, इतनी मेहनत के बावजूद आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के पहले चरण में उन्हें कोई फायदा नहीं मिला और वह एक बार फिर अनसोल्ड रह गए।

विवादों ने भी डाली करियर पर छाया

पृथ्वी शॉ का नाम मैदान के बाहर भी विवादों में रहा है। साल 2023 में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में रहा। मुंबई के एक होटल के बाहर दोनों के बीच कहासुनी और धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए थे, जबकि शॉ के दोस्त ने इसे जबरन सेल्फी लेने और परेशान करने का मामला बताया। इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और मामला जांच में गया। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के चलते यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, जिससे पृथ्वी शॉ की छवि को नुकसान पहुंचा।

आईपीएल में पृथ्वी शॉ का अब तक का सफर

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 79 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.95 की औसत और 147.47 की स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। उनके नाम 238 चौके और 61 छक्के हैं, जबकि उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। बावजूद इसके, मौजूदा समय में उनका फॉर्म और निरंतरता फ्रेंचाइजियों को प्रभावित करने में नाकाम रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी