पृथ्वी शॉ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पृथ्वी शॉ ने छोड़ा मुंबई का साथ, रुतुराज गायकवाड़ के साथ खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

पृथ्वी शॉ अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलते दिखेंगे। उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ दिया है। अब बीसीसीआई के अगले घरेलू सीजन में एक नया टीम के साथ नया अध्याय लिखेंगे।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: भारतीय बल्लेबाज और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अब मुंबई की टीम को अलविदा कह दिया है। पृथ्वी शॉ अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़ गए हैं। वो आगामी सीजन में अब महाराष्ट्र के लिए खेलते दिखेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने इसका ऐलान कर दिया है।

पृथ्वी शॉ कुछ समय से मुंबई की टीम से नाराज चल रहे हैं। उन्हें उचित मौका नहीं मिल रहा था। जिसके बाद शॉ ने किसी और राज्य से खेलने के मुंबई क्रिकेट एसोसिशन से एनओसी की मांग की। शॉ ने पिछले महीने मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की थी, जिस पर उसकी संचालन समिति ने मुहर लगा दी थी। शॉ को खराब फिटनेश और अनुशासन के कारण मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने मुंबई के लिए अपना आखिरी मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था। जिसका फाइनल मुंबई ने जीता था।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने क्या कहा?

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान जारी करते हुए कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आधिकारिक तौर पर मुंबई क्रिकेट संघ से अलग हो गये हैं और वह आगामी घरेलू सत्र में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक बदलाव को भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है, जिससे महाराष्ट्र की टीम और मजबूत होगी।

पृथ्वी शॉ ने सभी को किया है प्रभावित

उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जीतने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने ऐसा घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी किया है। साव ने कहा कि यह कदम उन्हें क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र से जुड़ने पर पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?

महाराष्ट्र की टीम के साथ जुड़ने के बाद पृथ्वी शॉ ने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर महाराष्ट्र की टीम से जुड़ने से मुझे क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मैं पिछले कुछ वर्षों में मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से मिले मौके और समर्थन के लिए आभारी रहूंगा।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा कि उनके शामिल होने से रुतुराज गायकवाड़, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों वाली पहले से ही प्रतिभाशाली टीम की मजबूती और बढ़ेगी। साव का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल अनुभव खासकर टीम में युवा खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए अमूल्य होगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता