File Photo 
क्रिकेट

Prithvi Shaw ने ठोकी T20 Cricket में पहली सेंचुरी, पर निराश क्यों है यह धाकड़ बल्लेबाज़, जानिए

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेलते हुए मुंबई की जीत में महानायक बनकर सामने आए। यह इस ताज़ा टूर्नामेंट में मुंबई की लगातार तीसरी जीत है और तीनों में पृथ्वी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

आज शुक्रवार को राजकोट में असम के खिलाफ (Mumbai vs Assam Syed Mushtaq Ali Trophy, 2022) पृथ्वी शॉ ने T20 Cricket में पहली सेंचुरी ठोकी। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए एकदम विस्फोटक अंदाज़ में 13 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली।  

पिच पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की पार्टनरशिप निभाई। यशस्वी जायसवाल ने 42 रन बनाए। पृथ्वी शॉ की आतिशी पारी के बाद शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने 7 बॉल में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 17 रनों की नाबाद पारी खेली और असम के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। असम को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला।  

गौरतलब है कि, पिछले कुछ महीनों में पृथ्वी शॉ ने बेहतरान प्रदर्शन किया है, वह भी पूरी कांसिस्टेंसी के साथ। न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनौपचारिक मुकाबलों (India A vs New Zealand A, 2022) में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। न्यूजीलैंड A के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पृथ्वी ने 48 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अपनी टीम को सीरीज जीतने में योगदान दिया था।

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy-2022) में नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ वेस्ट जोन की टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 113 रनों की पारी के साथ सीज़न का आरंभ किया था। और, सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ (Western Zone vs Central Zone Duleep Trophy, 2022) उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

लगातार बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ को हाल ही भारत के दौरे पर सीरीज खेलने आई साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे निराश होकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) पर लगा दिया था।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु