कपिल देव और सुनील गावस्कर पर केस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी

Sunil Gavaskar Kapil Dev Complaint: नागपुर में सुनील गावस्कर और कपिल देव के खिलाफ शिकायत दर्ज। इमरान खान के समर्थन में हस्ताक्षर करने पर 'पद्म भूषण' वापस लेने और आजीवन प्रतिबंध की मांग।

प्रिया जैस

Deepak Kanetkar Complaint: नागपुर के बजाजनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद शहर का सियासी और खेल गलियारा गरमा गया है। शिकायतकर्ता ने इन दिग्गजों पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए इसे 'राष्ट्रहित' के विरुद्ध बताया है।

नागपुर में बजाजनगर पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय नागरिक द्वारा बुधवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और कपिल देव के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

देशवासियों की भावनाएं आहत

शिकायतकर्ता दीपक कानेटकर ने आरोप लगाया है कि दोनों पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में हस्ताक्षर किए जिससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में कहा गया है कि इमरान खान भारत के प्रति पूर्व में विवादित बयान देते रहे हैं।

ऐसे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति प्रकट करना राष्ट्रहित के विरुद्ध है। आवेदक का आरोप है कि वर्तमान भारतीय खिलाड़ी जहां पाकिस्तान के खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखते हैं, वहीं देश के सम्मानित पूर्व क्रिकेटर जिन्हें पद्मभूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं, उनका यह कदम अनुचित है।

पद्मभूषण सम्मान वापस लेने की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस व संबंधित प्राधिकरणों से मांग की है कि दोनों क्रिकेटरों की क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने, टीवी कमेंट्री व सार्वजनिक मंचों से दूर रखने तथा उनके नाम पर बने स्टेडियम या स्मृति चिह्नों की समीक्षा करने के साथ ही भारत सरकार से पद्मभूषण सम्मान वापस लेने और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाए। शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक मुंबई तथा पुलिस आयुक्त नागपुर को भी भेजी गई है।

14 पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर लिखा पत्र

आपको बताते चलें, कि इमरान खान की सेहत के लिए 14 पूर्व क्रिकेटरों ने खत लिखा था। इनमें कपिल देव, स्टीव वॉ, जॉन राइट, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, एलन बॉर्ड, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड का नाम शामिल है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप