पीकेएल 2025 (फोटो- ProKabaddi/Instagram) 
क्रिकेट

PKL 2025: पलटन के शेरों ने गरज कर गुजरात को दी मात, इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

Pro Kabaddi League 2025: ये मुकाबला एकतरफा रहा। इस दौरान पुनेरी पलटन ने गुजरात टाइटंस ने 41-19 के बड़े अंतर से धूल चटाई। इसके साथ ही मौजूदा सीजन में पुनेरी पलटन की दूसरी जीत साबित हुई।

संजय सिंह बिष्ट

Puneri Paltan vs Gujarat Giants: प्रो कबड्डी लीग 2025 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। ठीक वैसे-वैसे मुकाबलों में रोमांच के कारण फैंस की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में प्रो कबड्डी सीजन 12 का आठवां मुकाबला पुनेरी पलटन और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पुनेरी पटलन वे विरोधी टीम को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई। कुल मिलाकर मुकाबले में पहले से ही पलटन ने टाइटंस पर अपना दबदबा कायम रखा।

पूरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी डिफेंडर से लेकर रेडर तक पलटन के सामने बेबस नजर आए। इसी कारण पटलन ने इस मुकाबले में टाइटंस को 41-19 के बड़े अंतर के साथ शिकस्त दी। इसके साथ पुनेरी पलटन के लिए सीजन की लगातार दूसरी बड़ी जीत साबित हुई।

इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

पुनेरी पलटन ने इस मुकाबले में रेड से कुल 17 और डिफेंस से 18 अंक जुटाए। टीम की ओर से सबसे ज़्यादा रेड प्वॉइंट्स आदित्य शिंदे ने अपने नाम किए, जिन्होंने 6 अंक बटोरे। उनके बाद पंकज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रेड प्वॉइंट्स जोड़े। कप्तान असलम इनामदार ने ऑलराउंड खेल दिखाया और 3 रेड, 1 बोनस तथा 1 टेकल अंक के साथ कुल 5 अंक हासिल किए। डिफेंस की बात करें तो अबिनेश सबसे सफल डिफेंडर रहे और उन्होंने 6 अंक जुटाए। गुरदीप व गौरव खत्री ने 4-4 अंक जोड़े, जबकि विशाल भारद्वाज को 2 और वैभव को 1 अंक मिला। इसके अलावा पुनेरी पलटन को विपक्षी टीम को ऑलआउट करने से 6 अतिरिक्त अंक भी मिले, जिसने उनकी जीत को और मजबूत बना दिया।

टाइटंस के लिए राकेश ने हासिल किए सबसे ज्यादा पाइंट्स

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने मुकाबले में कुल 10 रेट पाइंट्स, 2 एक्सट्रा पाइंट्स और 7 टेकल पाइंट्स हासिल किए। टाइटंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक राकेश ने हासिल किए। उन्होंने कुल 6 पाइंट्स अपने नाम किए। इसके अलावा शुभम कुमार को 3 पाइंट्स मिले। वही, हिमांशु व प्रतीक को 2-2, लकी शर्मा, वी. अजीत और श्रीधर को 1-1 मिला।

लगातार दो जीत के साथ पुनेरी पलटन 4 अंकों पर पहुंचकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। यूपी योद्धाज और यू मुंबा भी 4-4 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं, जबकि गुजरात जायंट्स दो हार के बाद सबसे निचले पायदान पर है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए