फोएबे लिचफील्ड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड

IND W vs AUS W: भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2026 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को राहत मिली है। चोटिल फोएबे लिचफील्ड की वापसी की उम्मीद है, जिस पर अंतिम फैसला मैच से पहले होगा।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026 IND W vs AUS W: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम की मुख्य कोच शेली निट्स्के ने उम्मीद जताई है कि स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड इस मैच में वापसी कर सकती हैं। लिचफील्ड चोट के कारण टूर्नामेंट के पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेल सकी थीं, जिससे ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्रम प्रभावित हुआ था।

हालांकि अब उनकी फिटनेस में सुधार देखने को मिला है। निट्स्के ने कहा कि टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। यदि लिचफील्ड वापसी करती हैं, तो भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

लिचफील्ड काफी अच्छा खेल रही हैं- निट्स्के

लिचफील्ड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 गेंदों में 50 रन की मैच जिताने वाली पारी के दौरान क्वाड में गंभीर चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पिछले तीन ग्रुप मैच नहीं खेल पाई हैं। बुधवार को क्रिकेट.डॉट.कॉम.एयू से बात करते हुए निट्स्के ने कन्फर्म किया कि उन्हें उम्मीद है कि लिचफील्ड भारत के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगी। निट्स्के ने कहा, "मुझे लगता है कि लिचफील्ड बहुत अच्छा खेल रही हैं और उम्मीद है कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगी।"

आखिरी फैसला रविवार को होगा

लिचफील्ड की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर एलिसा पेरी बल्लेबाजी कर रही हैं। लिचफील्ड अगर पूरी तरह से फिट होकर वापसी करती हैं, तो पेरी को दोबारा से नंबर चार की बैटिंग पोजीशन पर लौटना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ नंबर तीन पर खेलते हुए पेरी ने 48 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली थी। लिचफील्ड की उपलब्धता पर आखिरी फैसला रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को लॉर्ड्स में और शनिवार को वर्म्सली में ट्रेनिंग करेगा।

लिचफील्ड की वापसी पर लूसी हैमिल्टन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। वहीं, हेड कोच निट्स्के ने यह भी कन्फर्म किया कि ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को लॉर्ड्स में उनके अनुभव को देखते हुए वापस बुलाया जा सकता है। निट्स्के ने कहा, "वह लंदन स्पिरिट के साथ लॉर्ड्स में काफी खेल चुकी हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में भी अपनी जगह बना सकती हैं। वह वास्तव में अनलकी रही हैं, इसलिए हमारे पास निश्चित रूप से कुछ विकल्प मौजूद हैं।" (IANS इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा