पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PSL के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, इस अहम सीरीज पर लग सकता है ताला

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बाद PCB के हाथ से एक अहम सीरीज जा सकती है। खबर है कि विदेशी खिलाड़ी भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान का दौरा करने से डर रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट संकट में नजर आ रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर के लिए मंजूरी हो गई। जिसके बाद दोनों देशों के बीच कोई भी सैन्य कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन इसके ठीक 5 घंटे बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इसी बीच पाकिस्तान के हाथों से उसके क्रिकेट का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है।

भारत के साथ तनाव के बीच PSL को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद वहां के घरेलू क्रिकेट को भी रोक दिया गया। इन सब के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट को एक झटका और लग सकता है। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान को एक अहम सीरीज से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

ये सीरीज हो सकती है रद्द

इस महीने पाकिस्तान को बांग्लादेश के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 21 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। लेकिन भारत के साथ हाल की घटनाओं देखते हुए अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट पाकिस्तान के दौरा करने के लिए राजी नहीं है। वो वहां जाने के लिए परेशान है।

 बांग्लादेश के दो खिलाड़ी छोड़ चुके हैं पाकिस्तान

इससे पहले बांग्लादेश के दो खिलाड़ी पाकिस्तान को छोड़कर अपने देश लौट चुके हैं। दरअसल, रिशाद हुसैन और नाहिद राणा पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में हिस्सा ले रहे थे। लेकिन भारत के साथ तनाव को देखते हुए बांग्लादेश ने इन खिलाड़ियों को वापस बुला लिया। इसी बीच पीएसएल को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तान में रह रहे विदेशी खिलाड़ी भी परेशान हैं। पाकिस्तान ने की गिरी हुई हरकत, PSL के दौरान PCB ने विदेशी खिलाड़ियों की जान खतरे में डाल दी

संकट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

मौजूदा वक्त में पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजन पर भी तलवार लटकी हुई है। भारत के साथ तनाव के बीच पीसीबी ने पीएसएल को रोका नहीं था। पीसीबी ने फैसला किया था कि वो पीएसएल के बचे हुए मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराएगा। लेकिन बाद में पाकिस्तान को यहां से भी बेइज्जद होना पड़ा। यूएसी ने पीएसएल के मैच करने से इनकार कर दिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए ये तय करना मुश्किल हो रहा है कि वो पीएसएल के बचे हुए मैच कहां पर कराएगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए