पाकिस्तान सुपर लीग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PSL ने अपनाया IPL मॉडल, ड्राफ्ट सिस्टम हुआ खत्म; अब खिलाड़ियों की होगी नीलामी

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। पाकिस्तान सुपर लीग से ड्रॉफ्ट सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। अब खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी 11वें सीजन से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब पाकिस्तान भी भारत का आईपीएल मॉडल अपनाने को तैयार हो गया है। पाकिस्तान सुपर लीग में अब प्लेयर ड्रॉफ्ट सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। अब फ्रेंचाइजी नीलामी के जरिए ही खिलाड़ियों को जोड़ पाएंगी। इस बदलाव की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को की।

पीसीबी नीलामी प्रक्रिया लागू कर लीग में खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगी संतुलन बढ़ाना चाहती है और ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करना चाहती है। साथ ही खिलाड़ियों को अधिक कमाई के अवसर भी प्रदान करना चाहती है। जिस कारण यह मॉडल अपनाया गया है। आईपीएल में यह मॉडल शुरू से ही चलता आ रहा है। आईपीएल के दौरान एक बार फिर पीएसएल का टक्कर हो सकता है।

नई टीमों को ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी को शामिल करने का मिला मौका

पीसीबी के मुताबिक, नई प्रणाली में हर फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी, लेकिन हर कैटेगरी में केवल एक खिलाड़ी रिटेन होगा। पहले की तुलना में यह संख्या घटा दी गई है। इसके अलावा, पीएसएल 11 के लिए मेंटर्स, ब्रांड एंबेसडर और आरटीएम (राइट टू मैच) जैसे नियम हटा दिए गए हैं। नई शामिल टीमों को ऑक्शन से पहले उपलब्ध प्लेयर पूल में से चार खिलाड़ियों को चुनने और रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी।

विदेशी खिलाड़ियों के सैलरी में भी हुआ इजाफा

नए बदलावों के तहत हर फ्रेंचाइजी एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी को सीधे साइन कर सकती है जो पीएसएल 10 का हिस्सा नहीं था। इससे टीमें नए अंतरराष्ट्रीय टैलेंट के साथ अपनी रणनीतिक मजबूती बढ़ा सकेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी का प्लेयर सैलरी पर्स यूएसडी 1.6 मिलियन तक बढ़ा दिया गया है।

पीसीबी ने कहा कि यह कदम लीग की प्रोग्रेसिव रणनीति, क्रिकेटिंग एक्सीलेंस और फैन एंगेजमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि प्लेयर नीलामी प्रक्रिया, शेड्यूल और ऑपरेशनल गाइडलाइंस के बारे में जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी। पीएसएल का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। इस बार फैसलाबाद को एक अतिरिक्त वेन्यू के रूप में जोड़ा गया है, जिससे लीग के मैचों का आयोजन और सुविधाजनक होगा।

अगले सीजन से पहले किए गए बदलाव से पाकिस्तान सुपर लीग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और लीग को और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नीलामी प्रक्रिया खिलाड़ियों और टीम मालिकों दोनों के लिए अधिक पारदर्शिता और रणनीतिक अवसर प्रदान करेगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब