मोहसिन नकवी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Nonsense: रावलपिंडी स्टेडियम पर हुआ हमला तो रोने लगा PCB चेयरमैन! भारत पर लगाए बेतुके आरोप

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई की, इस हमले का शिकार रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम भी हुआ। जिसके बाद PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत को लेकर बेतुकी बातें की हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में बसे 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद से ही पाकिस्तान तिलमिला गया है। भारत पर पाकिस्तान ने ड्रोन और मिलाइस से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस तनाव को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को यूएई शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई में शिफ्ट कर दिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई की, इस हमले का शिकार रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम भी हुआ।

जिसके बाद रावलपिंडी में होने वाला पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच स्थगित कर दिया गया। अब इस पूरे मामले पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया, भारत का 'रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर हमले का मकसद पीएसएल 2025 को बाधित करना था।

मोहसिन नकवी ने कहा, "भारत द्वारा रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाना एक बेहद गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक कदम था। इसे ध्यान में रखते हुए, पीसीबी ने बाकी बचे पीएसएल मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। एक जिम्मेदार बोर्ड के तौर पर हमारी प्राथमिकता है कि क्रिकेट लगातार आगे बढ़े और खिलाड़‍ियों का मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। यही वजह है कि हमने यह जरूरी कदम उठाया है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान भले ही रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा हो, लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जगहों पर हमला करने के बाद गुरुवार को सिर्फ एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पीएसएल में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी अपने वतन वापस लौटने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन