अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 219 रन

PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा की तूफानी 74 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने PBKS के खिलाफ 20 ओवर में 219 रन बनाए। हेड के साथ 120 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।

उज्जवल सिन्हा

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

मध्यक्रम में रन बनाने में फेल हुए बल्लेबाज

वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 27 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का शिकार बने। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 39 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

सलिल अरोड़ा एक बार फिर किया निराश

सलिल अरोड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ 9 रन ही बना सके। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए। वहीं, जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया।

PBKS vs SRH का प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस मुकाबले में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ खेल रही है।

ईशान किशन की अगुवाई में सनाइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ खेल रही है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा