पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन

Punjab Kings: अर्शदीप सिंह का इस आईपीएल सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। चार मैचों में वह विकेट लेने के लिए जूझते नजर आए और टीम को उनसे उम्मीद के मुताबिक योगदान नहीं मिल सका।

संजय सिंह बिष्ट

Arshdeep Singh Out of Form: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें दो में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि टीम की इस बेहतरीन शुरुआत के बीच एक खिलाड़ी का खराब फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

अर्शदीप का फीका प्रदर्शन

इस सीजन अर्शदीप सिंह उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने अब तक चार मैचों में सिर्फ दो विकेट ही लिए हैं और वह भी एक ही मुकाबले में आए। उनकी गेंदबाजी में धार की कमी साफ नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती ओवरों में फायदा नहीं मिल पा रहा।

महंगे साबित हो रहे हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह इस सीजन काफी महंगे भी साबित हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 50 रन खर्च किए। इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ दो ओवर में 16 रन, चेन्नई के खिलाफ चार ओवर में 41 रन और गुजरात के खिलाफ चार ओवर में 42 रन दिए। इन मुकाबलों में वह विकेट लेने में नाकाम रहे, जिससे टीम पर दबाव बढ़ा।

एक ओवर में लुटाए 24 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने बेहद खराब ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 24 रन खर्च कर दिए। इस ओवर में चार गेंदें वाइड थीं। अभिषेक शर्मा ने इस दौरान उन पर जमकर हमला बोला और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। पावरप्ले में अर्शदीप ने दो ओवर में 33 रन दिए और कुल मिलाकर 6 वाइड फेंकी, जो उनकी लय में कमी को दर्शाता है।

पावरप्ले में नहीं मिल रही सफलता

पिछले 10 आईपीएल मैचों की बात करें तो अर्शदीप सिंह पावरप्ले में पूरी तरह से संघर्ष करते नजर आए हैं। उन्होंने 20 ओवर में 216 रन खर्च किए हैं और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। उनकी इकॉनमी 10.8 की रही है, जो किसी भी टीम के लिए चिंता का विषय है। नई गेंद से विकेट लेने की उनकी पहचान रही है, लेकिन हाल के मैचों में वह इस भूमिका को निभाने में असफल रहे हैं।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह का फॉर्म चिंता का विषय बन चुका है। टीम को उनसे शुरुआती झटके दिलाने की उम्मीद रहती है, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। आने वाले मैचों में अर्शदीप को अपनी लय वापस हासिल करनी होगी, तभी टीम का संतुलन और मजबूत हो सकेगा।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज