भारत-पाक मैच से पहले हुए कश्मीर का जिक्र (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्रिकेट का मैदान या सियासी अखाड़ा? वुमेंस वर्ल्ड कप में IND-PAK भिड़ंत से पहले गरमाया कश्मीर मुद्दा

Pakistan W vs Bangladesh W: महिला वनडे विश्व कप में पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच नया विवाद, कश्मीर मुद्दे की एंट्री से टूर्नामेंट में सियासी रंग चढ़ चुका है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कई विवाद देखने को मिले थे। खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने से लेकर ट्रॉफी वितरण तक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसी तरह के विवादों की गूंज अब महिला वनडे विश्व कप 2025 में भी सुनाई देने लगी है।

वर्ल्ड कप मैच में कश्मीर मुद्दा क्यों?

महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो चुकी है। 2 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स से अचानक कश्मीर मुद्दे की एंट्री हो गई। पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सना मीर ने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग “आजाद कश्मीर” में हुई है। उनके इस बयान ने तुरंत नया विवाद खड़ा कर दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि सना मीर ने यह जानबूझकर कहा या उनकी जुबान फिसल गई। हालांकि, इतना साफ है कि इस बयान ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ा दिया है। मामला बढ़ने के बाद अब आईसीसी पर दबाव है कि वह इस मामले में एक्शन ले। देखना दिलचस्प होगा कि सना मीर के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

एशिया कप में भी मचा था बवाल

इससे पहले एशिया कप 2025 भी विवादों से घिरा रहा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सख्त कार्रवाई की थी। इस घटनाक्रम के चलते जब भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप में आमने-सामने हुए तो भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया।

फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद भी माहौल सामान्य नहीं हुआ। भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर तो कदम रखा, लेकिन पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इस घटना ने क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

अब सबकी नजर आईसीसी पर

महिला विश्व कप में कश्मीर मुद्दा उठने के बाद माहौल एक बार फिर गरमा गया है। क्रिकेट और राजनीति को अलग रखने की अपील के बावजूद लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आईसीसी इस मामले पर क्या रुख अपनाती है और सना मीर के बयान पर क्या एक्शन लिया जाता है।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव