पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैदान पर ODI सीरीज जीती 
क्रिकेट

रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 22 साल बाद कंगारुओं को उनके घर में दी मात, 2-1 से जीती सीरीज

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने कमाल कर दिखाया है। पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में वनडे सीरीज में करारी मात दी है। टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: ऑस्ट्रेलिया जमीन पर पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए वनडे सीरीज अपने नाम किया है। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से कब्जे में कर लिया है। इस सीरीज को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में मात दी है।

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने कमाल कर दिखाया है। पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में वनडे सीरीज में करारी मात दी है। टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। 22 साल बाद पाकिस्तान ने कंगारुओं को उनके घर में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की थी। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने धमाल मचाना फिर से शुरू कर दिया है।

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने कमाल कर दिखाया है। पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में वनडे सीरीज में करारी मात दी है। टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। 22 साल बाद पाकिस्तान ने कंगारुओं को उनके घर में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की थी। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने धमाल मचाना फिर से शुरू कर दिया है।

इस मैच में पाकिस्तान की शानदार गेंजबाजी देखने मिली। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। पाकिस्तान की धाकड़ गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लाचार दिखाई दिए। जिसकी वजह से पाकिस्तान ने कंगारुओं को 140 रन पर ही समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 30 रन सीन अब्बोट ने बनाए। जबकि पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने लिए हैं।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने बड़े आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। पाक टीम ने 26 ओवर की पांचवीं गेंद पर ही 143 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने 37 रन, सईम अयूब ने 42 रन, बाबर आजम 28 रन और कप्तान ने 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों विकेट लांस मॉरिस ने लिए।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट