फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'पानी से खतरा...', सबके बाद अब ICC ने भी लिए पाकिस्तानी टीम के मजे, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Pakistan Womens Cricket Team: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ कमजोर बल्लेबाजी की। इस बीच आईसीसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मैच को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।

संजय सिंह बिष्ट

Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हो चुकी है। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की और महज 129 रनों पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी महिला टीम 38.3 ओवरों में सिर्फ 129 रन बना पाई। पूरी पारी में 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रामीन शमीम ने बनाए। उन्होंने 23 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज पूरी तरह असफल रहीं, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई।

आईसीसी का वीडियो हुआ वायरल

मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेलकर रन लेने का प्रयास किया। गेंद रोकने के लिए बांग्लादेश की गेंदबाज ने बाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद को नहीं रोक सकीं। इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दौड़ते हुए गेंदबाज को कूदकर पार कर लिया। आईसीसी ने इस मजेदार पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- “बिल्कुल भी रिस्क नहीं ले सकते।” साथ ही भारतीय फिल्मभूलभुलैया का मशहूर डायलॉग “पानी से बचकर रहना, खतरा है तुम्हें पानी से” भी जोड़ा गया।

शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

पाकिस्तान महिला टीम की यह हार उनके लिए बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी लेकर आई। वह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज महिला टीम के नाम था, लेकिन पाकिस्तान ने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी और लगातार गिरते विकेटों ने उनकी हार सुनिश्चित कर दी। सोशल मीडिया पर आईसीसी का मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां पाकिस्तान की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं आईसीसी का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं