पसीबी चीफ मोहसिन नकवी और आईसीसी चीफ जय शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: 4 शर्तों के साथ पाकिस्तान ने बिछाई थी बिसात, ICC ने एक झटके दिखा दी औकात, बैकफुट पर आया PCB

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच 15 फरवरी को होना था, लेकिन पाकिस्तान ने खेलने के लिए आईसीसी के सामने 4 बड़ी शर्तें रखीं। अब इस मामले में आईसीसी का बड़ा अपडेट सामने आया है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना तय था। हालांकि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान कर दिया, जिससे पूरे टूर्नामेंट में हलचल मच गई। इसके बाद मामला सुलझाने के लिए आईसीसी के अधिकारी सक्रिय हुए और बातचीत का दौर शुरू हुआ।

लाहौर में हुई थी अहम बैठक

मामले को लेकर 8 फरवरी को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे। इस बैठक में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल भी मौजूद थे। कई घंटों तक चली इस चर्चा में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी मांगें आईसीसी के सामने रखीं और भारत के खिलाफ खेलने के लिए कुछ शर्तें पेश कीं।

पाकिस्तान ने रखीं थी 4 बड़ी शर्तें

बैठक के दौरान पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने चार प्रमुख शर्तें रखीं। पहली शर्त भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को बहाल करने की थी। पाकिस्तान का कहना था कि दोनों देशों के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और यह स्थिति बदली जानी चाहिए। दूसरी शर्त के रूप में पाकिस्तान ने कहा कि अगर द्विपक्षीय सीरीज होती है तो उसे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाए। तीसरी मांग आईसीसी के राजस्व बंटवारे से जुड़ी थी। पाकिस्तान ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर करने की मांग की। चौथी शर्त के तौर पर पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुए नो हैंड शेक विवाद को खत्म करने की बात कही। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसे पूरा मुआवजा देने की बात भी उठाई।

आईसीसी ने सभी शर्तें ठुकराईं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। आईसीसी का मानना था कि इनमें से कई मांगें उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, इसलिए उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आगे क्या होगा?

आईसीसी के इनकार के बाद भारत-पाक मुकाबले को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या फैसला लिया जाता है और क्या दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने आ पाएंगी या नहीं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा