अरशद नदीम और शोएब अख्तर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अरशद नदीम के गोल्ड ने बदला पाकिस्तान का माहौल, खुशी में डूबे पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर- देखें वीडियो

पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक में पाकिस्तान के नसीब में इस बार गोल्ड मेडल आया है। पाकिस्तान के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम ने गोल्ड अपने नाम किया।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक में भारत को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं पाकिस्तान के नसीब में इस बार गोल्ड मेडल आया है। पाकिस्तान के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड अपने नाम किया। जिसके बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में भी खुशियां छाई हुई है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अरशद नदीम की जमकर तारीफ की है और अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर कर अपनी फिलिंग्स शेयर की है और अरशद नदीम को बधाई दी है।

शोएब अख्तर ने क्या कहा...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोएब अख्तर कहते दिखाई दे रहे हैं, 'अचानक से इस शेर के बेटे ने (अरशद नदीम) पाकिस्तान को गोल्द मेडल दिला दिया। क्या खिलाड़ी है, अरशद! आपने यह अपने दम पर, अपनी मेहनत और क्षमता से हासिल किया है। आपको और पाकिस्तान को बहुत-बहुत बधाई। एक स्वर्ण पदक से पूरे देश का माहौल बदल गया। एक लड़का पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा है, वह है अरशद नदीम।"

रिजवान ने की मदद

साथ ही शोएब ने नदीम की चोट से उबरने की बैक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें 'रिजवान' का नाम लिया गया, जिन्होंने पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर को अपना इलाज करवाने में मदद की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शोएब जिस रिजवान के बारे में बात कर रहे हैं वह पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं या नहीं।

इस वीडियो में अख्तर कहते हैं, "अरशद नदीम की सफलता के पीछे एक कहानी है, जो रिजवान और नेशनल हॉस्पिटल के बारे में है...रिजवान ने अरशद का इलाज करवाया, न केवल पाकिस्तान में बल्कि उसे इंग्लैंड भी भेजा और सर्जरी करवाई। आज आखिरकार अरशद ने स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान ने सात एथलीट पेरिस ओलंपिक में भेजे और सात में से एक ने स्वर्ण पदक जीत लिया। तुमने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया और 90 मीटर (प्लस) थ्रो (कई बार) फेंके।"

ओलंपिक में बनाया नया रिकॉर्ड

जानकारी के लिए बता दें कि 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने पहले राउंड में फाउल किया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरे प्रयास में ओलंपिक का नया रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर भाला फेंका। जबकि तीसरे राउंड में 88.72 मीटर दूर, चौथे प्रयास में 79.50 मीटर, पांचवें राउंड में 84.87 मीटर और आखिरी यानी छठे राउंड में उन्होंने 91.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

ज्ञात हो कि भारत के नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहें। पहला राउंड फाउल करने के बाद नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था। हालांकि नीरज गोल्ड जीतने से चूक गए हैं, लेकिन फिर भी उनके जमकर चर्चे हो रहे हैं। वह ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और पदक जीता है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड दिलाया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल