मोहसिन नकवी और असिम मुनीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: भारत से मिली शर्मानाक हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम, मोहसिन नकवी पर निकला असीम मुनीर का गुस्सा?

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद मोहसिन नकवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से नाराज बताए जा रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

 IND beat Pakistan by 61 Runs in T20 World Cup 2026 Match: टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान की स्थिति संकट में आ गई है। हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर इस पूरे घटनाक्रम से नाराज बताए जा रहे हैं।

असीम मुनीर क्यों हैं नाराज?

रिपोर्टों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के दौरान मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि वह न तो पाकिस्तान सरकार से डरते हैं और न ही किसी व्यक्ति से। इसी बयान में असीम मुनीर का नाम भी सामने आया, जिससे सेनाध्यक्ष नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि असीम मुनीर का मानना है कि क्रिकेट और प्रशासन से जुड़े मामलों को उसी दायरे में सीमित रखना चाहिए था और सेना प्रमुख का नाम इसमें नहीं लाना चाहिए था। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

शोएब अख्तर का तीखा बयान

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे क्रिकेट की समझ नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नेतृत्व ही मजबूत नहीं होगा तो टीम कैसे आगे बढ़ेगी।

शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि किसी अयोग्य और अनुभवहीन व्यक्ति को बड़े पद पर बैठाना देश के खेल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और पाकिस्तान क्रिकेट में बहस को और तेज कर रहा है। भारत से मिली इस हार के बाद अब पाकिस्तान में टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ बोर्ड और प्रशासनिक फैसलों पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई