पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

फिर बेइज्जती करवाने ICC के पास पहुंचा पाकिस्तान, बायकॉट की धमकी नहीं आई काम तो कर दी ये मांग

PCB requests ICC to replace match referee Andy Pycroft: एशिया कप के बहिष्कार की धमकी को पाकिस्तान ने वापस ले लिया है। लेकिन मैच रेफरी को लेकर पाकिस्तान ने आईसीसी से कर दी है ये खास मांग।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Cricket Board requests ICC to replace match referee Andy Pycroft: विवादों के बीच में खेले जा रहे एशिया कप में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के दौरान मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी की शिकायत की थी। इसके साथ ही पीसीबी ने यह भी कहा था कि अगर मैच रेफरी को हटाया नहीं गया तो वो टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे। हालांकि अब पाकिस्तान ने एशिया कप के बहिष्कार की धमकी को वापस ले लिया है।

पाकिस्तान अब एशिया कप का बहिष्कार नहीं करेगा। लेकिन मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर पीसीबी का विरोध जारी है। पीसीबी ने टीम के बाकी मैचों में जिम्बाब्वे के इस मैच रेफरी की जगह रिची रिचर्डसन को शामिल करने की मांग की है।

पीसीबी ने आईसीसी को फिर लिखा पत्र

पीसीबी ने आईसीसी को एक और पत्र लिखकर पाइक्रॉफ्ट को सभी मैचों से हटाने की मांग की है। पाइक्रॉफ्ट आज पाकिस्तान और यूएई के मुकाबले में भी रेफरी की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की यह मांग भी अभी तक नहीं मानी है। अब देखना होगा कि क्या मुकाबले के दौरान रेफरी की भूमिका में पाइक्रॉफ्ट की नजर आएंगे या फिर नए रेफरी को शामिल किया जाएगा।

ऐसे हुई थी विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान हुई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय टीम ने रविवार को मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नहीं आए। पीसीबी ने इस विवाद के लिए पाइक्रॉफ्ट को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि सूर्यकुमार से हाथ नहीं मिलाये और दोनों कप्तानों को टीम शीट का आदान प्रदान भी नहीं करने दिया।

सूर्यकुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़तों और आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये लिया गया था। पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों पर खेल भावना का पालन नहीं करने और पाइक्रॉफ्ट पर भेदभाव का आरोप लगाया। इसके बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दी और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?