पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान ने एशिया कप का किया बहिष्कार, PCB ने लिया बड़ा फैसला

Asia Cup: एशिया कप का पाकिस्तान की टीम ने बहिष्कार कर दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया है। 

उज्जवल सिन्हा

Asia Cup: एशिया कप का पाकिस्तान की टीम ने बहिष्कार कर दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तान की टीम अब एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान और यूएई के बीच बुधवार 17 सितंबर को होने वाले मुकाबला नहीं होगा। यह मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था। जो अब नहीं खेला जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाड़ी अभी तक होटल में ही है।

जियो न्यूज़ के अनुसार, पाकिस्तान ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ हुए "हैंडशेक विवाद" के बाद एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को दौरान ये विवाद हुआ था। जिसके बाद पीसीबी ने मैच रेफरी को हटाने की मांग किया था।

पीसीबी के मेल को आईसीसी ने किया खारिज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एशिया कप में एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटाने के लिए आईसीसी को मेल भेजा था। जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि पाइक्रॉफ्ट बुधवार के मुकाबले में मैच रेफरी बने रहेंगे और अगर पाकिस्तान खेलने नहीं आता है तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पूरे अंक दिए जाएंगे।

पीसीबी ने पहले भी की थी शिकायत

पीसीबी ने शिकायत के पहले पत्र में आरोप लगाया था कि यह मैच अधिकारियों के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा दो का उल्लंघन है जिसमें कहा गया है कि खेल भावना के विपरीत आचरण करने या एमसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर मैच रैफरी दोषी है।

भारतीय टीम पहले ही कर चुकी है सुपर-4 में क्वालीफाई

भारतीय टीम सोमवार 15 सितंबर को ग्रुप ए से सुपर-4 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। एशिया कप 2025 का सुपर-4 राउंड शनिवार 20 सितंबर से शुरू होगा। सुपर-4 का मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप ए और बी की टॉप दो टीमें एक-दूसरे के सामने खेलेगी। इसके बाद सुपर-4 की टॉप-2 टीमें फाइनल में प्रवेश करेगी।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान