भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान ने फाइनल में रवि शास्त्री का किया बहिष्कार, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Pakistan Boycott India's Ravi Shastri: पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने फाइनल में भारत के प्रेजेंटर रवि शास्त्री का बहिष्कार कर दिया। सलमान ने वकार यूनिस से बात की।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Boycott India's Ravi Shastri During Asia Cup Final Toss: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के बीच तनाव जारी रहा। टॉस के समय दो अलग अलग देशों के प्रेजेंटर ने दोनों कप्तान का इंटरव्यू लिया।

टॉस के समय भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि शास्त्री से बात की। वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने वकार यूनिस से बात किया। दोनों प्रेजेंटर ने अपने-अपने देश के खिलाड़ियों से बात किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो पूर्व खिलाड़ियों ने टॉस के समय इंटरव्यू किये । पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारतीय प्रस्तोता शास्त्री से बात नहीं करना चाहती थी ।

प्रसारकों से पता चला कि टूर्नामेंट में इससे पहले भारत पाकिस्तान मैचों के दौरान टॉस के समय कप्तानों से बात करने वाले शास्त्री को फाइनल में भी टॉस के बाद सूर्यकुमार और सलमान अली आगा से बात करनी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद से तटस्थ प्रस्तोता की मांग की । एसीसी ने जब बीसीसीआई से संपर्क किया तो भारतीय बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि शास्त्री को हटाया नहीं जायेगा।

ACC ने निकाला बीच का रास्ता

बीच का रास्ता निकालने के लिये यह तय किया गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अपने देश के महान पूर्व तेज गेंदबाज वकार से और सूर्यकुमार पूर्व कोच रहे शास्त्री से बात करेंगे। सलमान ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी अकेले किया। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार एसीसी ने उन्हें टॉस फोटो शूट के बारे में नहीं बताया था। बारबाडोस में 2024 टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम का कोई फोटो शूट नहीं हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या