भारत बनाम पाकिस्तान (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह धोया, 5 ओवरों में कूट दिए 121 रन

हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज के दोनों मैच जीतकर अब क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज के दोनों मैच जीतकर अब क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 5 ओवर में 119 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट खोए यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में एक टीम 6 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरती है।

भारत की ओर से पारी की शुरुआत रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली ने की। उथप्पा ने 8 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि भरत ने 16 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। केदार जाधव महज 8 रन ही बना सके और उनके बाद मनोज तिवारी ने 7 गेंदों में 17 रनों की पारी खेलकर टीम को 119 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से दोनों विकेट फहीम अशरफ ने लिए।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। मोहम्मद अखलाक और आसिफ अली ने मिलकर खूब धमाल मचाया। अखलाक ने 12 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि आसिफ अली ने 14 गेंदों पर 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन मैच खत्म होने से पहले ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। बची हुई कसर कप्तान फहीम अशरफ ने पूरी की, जिन्होंने महज 5 गेंदों पर 22 रन बनाए। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है, क्योंकि उसने बिना कोई विकेट खोए यूएई को भी रौंद दिया।

भारत और पाकिस्तान को हांगकांग सिक्स टूर्नामेंट के पूल सी में रखा गया था। पाकिस्तान ने पहले यूएई को 6 विकेट से हराया और अब टीम इंडिया को हराकर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम एक मैच हारकर फिलहाल तालिका में दूसरे स्थान पर है। अगर टीम इंडिया यूएई को हरा देती है, तो वह भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज