ICC वनडे विश्व कप क्रिकेट  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

ICC Cricket World Cup: वनडे विश्व कप टिकटों के लिए उमड़ा जनसैलाब, 12 दिनों में मिले 1.5 करोड़ से अधिक आवेदन

Ticket Registration: वनडे विश्व कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा और इसका खिताबी मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी टिकटों के लिए अपना पंजीकरण 21 नवंबर 2026 तक करा सकते हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • 12 दिनों में 142 देशों से 1.5 करोड़ टिकट के हुए आवेदन।

  • 2027 वनडे विश्व कप 2 अक्टूबर–21 नवंबर द. अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया में

  • टूर्नामेंट 24 वर्ष बाद दक्षिण अफ्रीका में लौटा है और ICC सालभर बड़ा प्रचार करेगी।

Record Ticket Applications: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी 2027 पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच ICC ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि टिकटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज 12 दिनों के भीतर ही उसे 142 देशों से 1.5 करोड़ यानी डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह अभूतपूर्व आंकड़ा इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के प्रति वैश्विक स्तर पर लोगों की गहरी रुचि और दीवानगी को साफ तौर पर दर्शाता है।

टिकटों का मिला रिकॉर्ड आवेदन

इस बार 50 ओवरों के इस शीर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक किया जाएगा।

आईसीसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अब तक टिकटों के लिए कुल 1,50,83,752 आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों के लिए दुनिया भर के 142 देशों के क्रिकेट प्रशंसकों ने 44,23,417 पंजीकरण कराए हैं।

21 नवंबर 2026 तक करा सकते हैं पंजीकरण

आपको बता दें कि, क्रिकेट प्रेमी टिकटों के लिए अपना पंजीकरण 21 नवंबर 2026 तक करा सकते हैं। खास बात यह है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि के ठीक एक साल बाद यानी 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में इस विश्व कप का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल खेला जाएगा।

पूरे 24 साल के लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट विश्व कप की दक्षिण अफ्रीका की धरती पर वापसी हो रही है, जिससे स्थानीय और वैश्विक प्रशंसकों का उत्साह दोगुना हो गया है।

ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कही ये बड़ी बात

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ संजोग गुप्ता ने इस भारी मांग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टिकटों की यह जबरदस्त डिमांड क्रिकेट विश्व कप की वैश्विक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा का प्रमाण है। इसके साथ ही यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में अफ्रीका के आकर्षण और टूर्नामेंट से पहले आईसीसी व उसके साझेदारों द्वारा की गई प्रचार गतिविधियों का नतीजा है।

संजोग गुप्ता ने आगे कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक साल का समय शेष है और आईसीसी इस दौरान व्यापक स्तर पर प्रचार अभियानों और विशेष सामग्री की शृंखला पेश करेगी, जिससे प्रशंसकों का रोमांच और बढ़ेगा।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला