क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, वनडे विश्व कप में तीन बार देखने को मिल सकता है भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

ODI World Cup Ind vs Pak: वनडे विश्व कप का आगाज अगले साल 2027 में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर 2027 को गांधी जयंती के ही दिन शुरू होने जा रहा है। फाइनल मैच 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।
ODI World Cup India vs Pakistan Match
भारत और पाकिस्तान सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

ICC ODI Cricket World Cup Tournament: ICC पुरुष वनडे विश्व कप क्रिकेट का मेला अगले साल यानी 2027 में सजने जा रहा है, जिसके शेड्यूल का ऐलान भी हो चुका है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमी सिर्फ एक ही मैच पर अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं वो है भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले पर। इस टूर्नामेंट का आगाज 2 अक्टूबर 2027 को यानी गांधी जयंती के ही दिन होने जा रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।

तीन बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में है। इसी ग्रुप में पाकिस्तान भी है। दोनों टीमें विश्व कप में कुल दो बार आपस में भिड़ेगी। वहीं, अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो फिर 3 बार मुकाबला देखना को मिलेगा। सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शुरुआती चरण में मुकाबला होगा। फिर दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में भिड़ेंगी।

10 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में डीपी वर्ल्ड वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान सुपर-7 में प्रवेश करते हैं तो 7 नवंबर को केपटाउन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा।

ODI World Cup India vs Pakistan Match
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली प्रणवी को मिलेगा सम्मान, IGU ने किया 10 लाख रुपये नकद राशि देने का ऐलान

कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट?

इस टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। टूर्नामेंट में इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वनडे विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इन तीन देशों के 12 शहरों में खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका में सबसे अधिक 8 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे में तीन मैच होंगे। नामीबिया की राजधानी विंडहक में एकमात्र वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका में 24 सालों बाद विश्व कप खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीमें क्वालीफाइंग राउंड से तय होंगी। ये मुकाबले नामीबिया के विंडहोक में खेले जाएंगे। विश्व कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए अगले साल अक्टूबर और नवम्बर का महीना मनोरंजन पूर्ण होने वाला है।

ODI World Cup India vs Pakistan Match
भारत की हॉकी टीम ने किया कमाल, लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड; हासिल किया ओलंपिक टिकट

ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान शामिल

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान सहित 6 टीमों को शामिल किया गया है। इस ग्रुप में भारत-पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और छठी टीम क्वालीफायर से कन्फर्म होगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस ग्रुप में भी छठी टीम क्वालीफायर के बाद ही कन्फर्म होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com