न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

NZ W vs SA W: ग्रीन का धमाकेदार शतक, मैयर का पंजा; न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराकर वनडे सीरीज 2-1 जीती। मैडी ग्रीन के नाबाद 141 रन और शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत मिली।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand Women vs South Africa Women:  न्यूजीलैंड महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम (NZ W vs SA W) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर ली। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रनों से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इससे पहले न्यूजीलैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। शुरुआती ओवरों में साउथ अफ्रीका का फैसला सही साबित दिख रहा था, जब न्यूजीलैंड ने 3 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए मैडी ग्रीन और ब्रूकी हैलीडे ने 211 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती थी।

NZ W vs SA W के तीसरे मैच में मैडी ग्रीन ने जड़ा शतक

214 के स्कोर पर हैलीडे का विकेट गिरा। वह शतक लगाने का मौका चूक गईं और 124 गेंदों पर 98 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। ग्रीन अंत तक नाबाद रहीं। ग्रीन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 128 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 141 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ग्रीन और हैलीडे की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।

240 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका

307 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा, एनेरी डर्कसेन ने 47, क्योले ट्रायन ने 29, और तंजिमव ब्रिट्स ने 25 रन बनाए। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की बैटर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने घातक गेंदबाजी की। मैयर ने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए, जबकि जेस केर, केली नाइट और नैंसी पटेल को 1-1 विकेट मिला।

NZ W vs SA W वनडे सीरीज में ग्रीन का शानदार प्रदर्शन

मैडी ग्रीन ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीसरे मैच में ग्रीन को नाबाद 141 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इस सीरीज में ग्रीन ने तीन मैचों में 239 रन बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए मैडी ग्रीन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल