कामिंदु मेंडिस (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर की सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने वो कमाल कर दिखाया है जो 1949 के बाद हुआ है। उन्होंने 75 साल बाद यह कीर्तिमान रचा है। इतना ही नहीं उन्होंने शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल में हो रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने वो कमाल कर दिखाया है जो 1949 के बाद हुआ है। उन्होंने 75 साल बाद यह कीर्तिमान रचा है। इतना ही नहीं उन्होंने शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में मेंडिस एक छोर पर डटे रहे। इस तरह उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया और नया इतिहास भी रच दिया। कामिंदु मेंडिस ने 147 गेंदों पर चौके की मदद से अपना शतक जड़ा है। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया।

सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

कामिंदु मेंडिस का यह उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक था, जो महज 13वीं पारी में आया है। इस तरह कामिंदु मेंडिस ने सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। वहीं इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स हैं, जिन्होंने 10 पारियों में 5 सेंचुरी लगाई थी।

सबसे कम पारियों में 5 टेस्ट शतक

  • 10 - एवर्टन वीक्स
  • 12 - हर्बर्ट सटक्लिफ
  • 12 - नील हार्वे
  • 13 - डॉन ब्रैडमैन
  • 13 - जॉर्ज हेडली
  • 13 - कामिंदु मेंडिस

75 साल बाद किया ये कारनामा

वहीं कामिंदु मेंडिस ने 1949 के बाद सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऐसा करके उन्होंने पिछले 75 सालों के बाद यह रिकॉर्ड बनाया है।

147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

जानकारी के लिए बता दें कि इस टेस्ट के पहले दिन कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट के 147 साल में पहली बार वो कारनामा किया था जो आज तक कोई नहीं कर पाया। वह दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार आठ मुकाबलों में आठ अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ा।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी