पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड को वनडे में सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान ने चली नई चाल, सीरीज से पहले इस गेंदबाज को टीम में शामिल

टी20आई सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। पांच मैचों के टी20 सीरीज बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम भिड़ेगी। इसके लिए पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव किया गया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20आई सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। पांच मैचों के टी20 सीरीज बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम भिड़ेगी। इसके लिए पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। टी20 में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में हारिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी को बाहर रखा गया था। लेकिन अंत समय में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राउफ को वनडे टीम में शामिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ राउफ ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनकी वापसी वनडे टीम में हुई है। वहीं शाहीन शाह अफरीदी को अब भी टीम से बाहर रखा गया है। दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी।

इन बल्लेबाजों को भी किया जा सकता है शामिल

राउफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में सात विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे है। इस श्रृंखला को न्यूजीलैंड की टीम ने 4-1 से जीता जिसके बाद टीम मैनजमेंट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ा। पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार चयनकर्ता आकिब जावेद ने एक रिजर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को भी वनडे टीम में शामिल करने का अनुरोध किया है और शनिवार से नेपियर में शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिए मुहम्मद हारिस या उस्मान खान को भी टीम में रखा जाएगा। खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इरफान खान, हारिस राउफ, अबदुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, तैयब ताहिर, सलमान आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, नसीम शाह, आकिफ जावेद, मोहम्मद वसीम, सुफियान मुकीम।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा