Pic : Twitter 
क्रिकेट

अब इस रास्ते से पहुंच सकता है पाकिस्तान सेमीफाइनल में, जानिए पूरा गणित, बांग्लादेश को भी 'इस' चमत्कार का इंतज़ार

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

गुरुवार, 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराने के बाद पाकिस्तान (Pakistan vs South Africa T20 World Cup, 2022) का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। लेकिन, रास्ता अभी साफ़ नहीं हुआ है।

फिलहाल, अब तक खेले गए कुल 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 प्वाइंट्स लेकर Super-12 T20 World Cup, 2022 के Group-2 में तीसरे पायदान पर काबिज हो गया है। इस समय पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.117 है। अब अगर आगामी रविवार को नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को हरा देती है, तो साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ जाएगा। और अगर उसके बाद पाकिस्तान अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है, तो सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता और साफ होगा। लेकिन, रास्ता तब पूरा साफ़ हो जाएगा, जब आगामी रविवार के जिंबाब्वे टीम इंडिया को मुकाबले में हरा दे।

रविवार को कुल तीन मैच खेले जाएंगे, जिसमें दूसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एडिलेड के मैदान में होगा। सेमीफाइल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा। अगर ऐसा होता है, तो कुल 5 मैच खेलने के बाद पाकिस्तान के खाते में 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे।

भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले में अगर जिंबाब्वे जीत जाता है, और पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है, तब भारत का सेमीफाइनल का रास्ता कठिन हो जाएगा और पाकिस्तान का आसान। क्योंकि, पाकिस्तान का नेट रन रेट टीम इंडिया से बेहतर है।

यही नहीं, यदि साऊथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच (NED vs SAF T20 World Cup, 2022) बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भी पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। लेकिन, अगर साउथ अफ्रीका नीदरलैंड से (SAF vs NED) हार जाता है, और यदि बांग्लादेश पाकिस्तान (BAN vs PAK T20 World Cup, 2022) को अपने अंतिम मैच में धूल चटा देता है, तो ऐसी सूरत में सेमीफाइनल का रास्ता बांग्लादेश के लिए भी खुल जाएगा। क्योंकि, उसके भी 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे। और, बांग्लादेश प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG